सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में Corona के 892 नए मामले, आंध्रप्रदेश में 320
- दिल्ली में बढ़ने लगे कोरोना के केस, एक हफ्ते में 30 कंटेनमेंट जोन
- केरल में अचानक बढ़ा कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा
- खुशखबरी, बच्चों को जल्द लगेगा कोरोना टीका, सरकार ने दिए आदेश
- CoronaVirus India Update : 24 घंटों में 10,853 नए केस, 526 की मौत
Corona India Update: 262 दिन बाद सबसे कम कोविड मामले, 142826 मरीज उपचाराधीन
प्रमुख बिंदु
- भारत में कोरोना के नए मामलों में आई कमी
- 108.47 करोड़ से अधिक का वैक्सीनेशन
- 142826 मरीज उपचाराधीन
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,451 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,66,987 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,42,826 हो गई है, जो 262 दिन में सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह 8 बजे जारी कि गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 266 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,61,057 हो गई है। देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 134 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,42,826 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,019 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.24 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 108.47 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
