बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update : 25 January
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 जनवरी 2021 (11:35 IST)

देश में कोविड-19 के 13,203 नए मामले, 16.15 लाख स्वास्थ्‍यकर्मियों को लगा वैक्सीन

देश में कोविड-19 के 13,203 नए मामले, 16.15 लाख स्वास्थ्‍यकर्मियों को लगा वैक्सीन - CoronaVirus India Update : 25 January
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,203 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,67,736 हो गई। वहीं संक्रमण से 131 और लोगों की मौत हुई, जो कि पिछले आठ महीने में सबसे कम है। 
 
मंत्रालय ने बताया कि देश में अब 1,84,182 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसदी है। अब तक 1,03,30,084 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 96.83 फीसदी है। वहीं 131 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,470 हो गई और मृत्यु दर 1.4 फीसदी है।
 
देश में वैक्सीनेशन अभियान भी जोरो से चल रहा है। अब तक 16,15,504 स्वास्थ्‍यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका लग चुका है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने कई चरणों में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत पहले चरण में सबसे पहले स्वास्थ्य जगत से जुड़े लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। 
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 24 जनवरी तक कुल 19,23,37,117 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से रविवार को 5,70,246 नमूनों की जांच हो चुकी है।
 
 
ये भी पढ़ें
Live Updates : 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों का मार्च, थोड़ी देर में होगा रूट का ऐलान...