1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Rahul Gandhi on farmers

मजबूत भारत के लिए किसानों और श्रमिकों का सशक्तीकरण जरूरी: राहुल

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि श्रमिक, किसान और मजदूर भारत की असली ताकत है और उनको सशक्त बना कर ही देश को मजबूती प्रदान की जा सकती है।
 
राहुल ने सोमवार को जारी एक वीडियो में कहा कि भारत की ताकत मजबूत अर्थव्यवस्था, युवाओं को रोजगार और सामाजिक समरसता है। मोदी ने अगर अपने चंद पूंजीपति मित्रों की मदद कर देश को खोखला करने की बजाय किसानों, श्रमिकों और मजदूरों की रक्षा की होती तो चीन की हमारी जमीन पर आंख गड़ाने की हिम्मत नहीं होती।
 
उन्होंने कहा कि चीन जानता है कि भारत में उसकी ताकत किसान मजदूर और श्रमिक वर्ग है लेकिन उनको कमजोर किया जा रहा। यदि उसे लगता कि भारत की असली ताकत किसान, मजदूर, श्रमिक को कमजोर नहीं किया गया है तो उसकी हिम्मत हमारी तरफ आंख उठाकर देखने की नहीं होती। (वार्ता) 
अगला लेख
देश में कोविड-19 के 13,203 नए मामले, 16.15 लाख स्वास्थ्‍यकर्मियों को लगा वैक्सीन