1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona India Update: देश में Covid 19 के उपचाराधीन मामले 206 दिन में सबसे कम

coronavirus | Corona India Update: देश में Covid 19 के उपचाराधीन मामले 206 दिन में सबसे कम

coronavirus
नई दिल्ली। देश में 1 दिन में कोविड-19 के 19,740 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,39,35,309 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,36,643 रह गई है, जो 206 दिन में सबसे कम है। 7 दिन में तीसरी बार कोरोना के 20,000 से कम नए मामले सामने आए हैं।

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस से 248 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,50,375 हो गई है। संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 15वें दिन 30,000 से कम है।

 
मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की अब तक दी गईं कुल खुराकें 94 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,36,643 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.70 प्रतिशत है और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.98 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
अगला लेख
Live Updates : लखीमपुर मामले में आशीष मिश्रा से पूछताछ, सिद्धू ने खत्म की भूख हड़ताल