सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus: उत्तर कोरिया ने सीमावर्ती शहर में लागू लॉकडाउन हटाया
- पुलिसकर्मी बनकर काट रही थी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान, गिरफ्तार
- कोरोनावायरस Live Updates : भारत में 24.61 लाख कोरोना संक्रमित, एक ही दिन में 1007 की मौत
- भारत में corona मामले 24 लाख के पार, 17.43 लाख से अधिक स्वस्थ
- कोरोना मुक्त हुए क्रिकेटर करुण नायर IPL खेलने यूएई जाने के लिए तैयार
Bihar Coronavirus Update : बिहार में 9 मरीजों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 1442
पटना। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1442 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण के जो 19 नए मामले बीते रात सामने आए हैं, उनमें गया, नवादा एवं सुपौल के 3-3, कैमूर, शेखपुरा एवं मधेपुरा के 2-2 तथा बक्सर, समस्तीपुर, जहानाबाद एवं पटना के 1-1 मामले शामिल हैं। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक कुल 9 मरीजों की मौत हो चुकी है।
राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 166, मुंगेर में 133, रोहतास में 91, मधुबनी में 73, नालंदा में 72, बेगूसराय में 70, गोपालगंज एवं बक्सर में 63-63, खगडिया में 55, सिवान में 45, भागलपुर में 42, बांका एवं नवादा में 40-40, कैमूर में 39, भोजपुर में 38, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, जहानाबाद में 28, पश्चिम चंपारण में 25, सुपौल एवं शेखपुरा में 24-24, औरंगाबाद एवं सहरसा में 22-22, कटिहार में 21, मधेपुरा में 20, पूर्वी चंपारण में 19, दरभंगा एवं समस्तीपुर में 16-16, वैशाली में 15, लखीसराय, जमुई, किशनगंज, अरवल एवं सारण में 14-14, गया में 11, सीतामढी में 9, शिवहर में 5 तथा अररिया में 4 मामले हैं।
बिहार में अब तक 50,443 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 517 मरीज ठीक हो गए हैं। (भाषा)
