1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Madhya Pradesh : Cm shivraj singh will launch sahyog suraksha abhiyan on 15 august

स्वतंत्रता दिवस से कोरोना के साथ जिएं कैसे बताने के लिए ‘सहयोग से सुरक्षा अभियान’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे अभियान की शुरूआत

Coronavirus
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पंद्रह अगस्त से सहयोग से सुरक्षा अभियान की शुरूआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से 'सहयोग से सुरक्षा अभियान' का शुभारंभ करेंगे। अभियान की मुख्य थीम 'सहयोग और समर्थन से ही विजय-कोरोना समाप्ति का दृढ़ निश्चय' है।
 
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में किल कोरोना अभियान के बाद प्रदेश स्तर का यह दूसरा बड़ा अभियान है, जिसमें सरकारी विभागों, स्वैच्छिक संगठन, व्यापारिक संगठन, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस से शुरु होने वाले सहयोग से सुरक्षा अभियान में लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।
 
अभियान का मुख्य उद्देश्य जन जागरुकता के माध्यम से लोगों में कोरोना के खिलाफ सुरक्षा का भाव लाना है। अभियान में लोगों के बीच जागरुकता लाई जायेगी जिससे वे कोरोना संक्रमण की समस्या के साथ ही जीवन जीने की आदत डाल सकें।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग समुदाय और लोगों में कोरोना से बचाव के उपायों को अपने जीवन शैली का अंग बनाने  के लिए प्रोत्साहित करेगा। अभियान के तहत सरल और स्पष्ट संदेशों के माध्यम से लोगों की आदतों में बदलाव के प्रयास किये जायेंगे। कई बार गलत और भ्रामक जानकारियों से लोग भ्रमित होते हैं, लोगों को ऐसी भ्रामक और गलत जानकारी से बचने के उपायों को भी अभियान के तहत बताया जाएगा। 
 
संक्रमण को रोकने के लिए टेस्टिंग पर विशेष जोर – प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने लिए सरकार ने अब टेस्टिंग पर फोकस कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में 20 हजार से अधिक टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। वहीं वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 9 हजार 718 है और अब तक 31 हजार 835 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 74.7 फीसदी है जो देश में तीसरे नंबर पर है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Coronavirus: उत्तर कोरिया ने सीमावर्ती शहर में लागू लॉकडाउन हटाया