1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajinikanth jailer 2 ott release date confirmed november 12 amazon prime video global streaming

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

Jailer 2 OTT Release Date
प्राइम वीडियो ने सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा कर दी है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी और सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा निर्मित यह एक्शन क्राइम ड्रामा 12 नवंबर को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 
 
फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के अपने प्रतिष्ठित किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति विशेष भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं, एस. जे. सूर्या, शिवराजकुमार, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, नमो नारायण और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

भारतीय और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म अब अपनी ग्लोबल स्ट्रीमिंग रिलीज के लिए तैयार है। पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘जेलर 2’ में मुथुवेल पांडियन को एक बार फिर रिटायरमेंट से बाहर आना पड़ता है, जब एक शक्तिशाली आपराधिक सिंडिकेट उसके परिवार और करीबियों के लिए खतरा बन जाता है। पुराने दुश्मनों की वापसी और नए गठबंधनों के बीच मुथुवेल एक बार फिर अपने अंदाज में अपराधियों का सामना करते हुए परिवार की रक्षा और व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी उठाता है।
फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने कहा, जेलर को दर्शकों से असाधारण प्रतिक्रिया मिली और मुथुवेल पांडियन के किरदार को मिला प्यार इस सफर का सबसे खास हिस्सा रहा है। ‘जेलर 2’ के साथ हमारा लक्ष्य इस जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए कहानी, एक्शन, भव्यता और भावनात्मक पहलुओं को एक नए स्तर पर ले जाना था। रजनीकांत सर को एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के प्रतिष्ठित किरदार में देखना और उनके साथ शानदार कलाकारों की टोली का होना इस फिल्म को हमारे लिए बेहद खास बनाता है।
 
‘जेलर 2’ का प्रीमियर 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म भारत समेत दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज