इंडियन आउटफिट्स का अपना अलग ही आकर्षण होता है। ऐसे में फैशन ट्रेंड्स चाहे कितने भी बदल जाएं, लेकिन समृद्धि से भरपूर पारंपरिक कपड़े और त्योहारों जैसे रंग हमेशा लोगों को पसंद आते हैं और कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट उन कलाकारों में से हैं, जिन्हें इंडियन वियर से बेहद लगाव है।
यही वजह है कि चाहे त्योहार हो, शादी का समारोह हो या कोई पारंपरिक मौका, यह जोड़ी हमेशा स्टाइलिश होने के साथ-साथ अपनी जड़ों से भी जुड़े भी लगते हैं। उनके आउटफिट्स में ग्लैमर से अधिक, सादगी, एलिगेंस और सोच-समझकर किया गया स्टाइल होता है।
पेस्टल परफेक्शन
इस लुक में कृति ने एक फ्रेश एक्वा ब्लू लहंगा पहना है, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज़ और लंबी एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट के साथ स्टाइल किया है। पेस्टल शेड ने कृति के इस लुक को बेहद खूबसूरत बना दिया है, जो दिन के समारोहों के लिए बिल्कुल सही है। इसके अलावा जहां कृति ने हल्की ज्वेलरी और खुले बालों के साथ लुक को सिंपल रखा है, वहीं पुलकित ने आइवरी कुर्ता पहनकर इसे क्लासिक और सादा अंदाज़ दिया है।
फेस्टिव रंगों की झलक
फेस्टिव रंगों की झलक दिखाते हुए कृति ने वाइब्रेंट ऑरेंज लहंगा चुना है, जिस पर बारीक कढ़ाई थी और जो बेहद फेस्टिव लग रहा था। उन्होंने इसे स्टेटमेंट ईयररिंग्स और सॉफ्ट मेकअप के साथ स्टाइल किया है। कृति के साथ ही पुलकित ने ब्राइट येलो प्रिंटेड कुर्ता और व्हाइट बॉटम्स पहनकर इस रंगीन लुक को और भी खास बना दिया है।
टाइमलेस वेडिंग लुक
अपनी टाइमलेस वेडिंग लुक को ख़ास बनाते हुए कृति आइवरी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में बेहद ग्रेसफुल लग रही हैं। डिटेल्ड कढ़ाई, स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज़ और फ्लोइंग स्कर्ट ने पूरे लुक को शादी के लिए परफेक्ट बना दिया है। उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ इसे पूरा किया है। इसी के साथ पुलकित ने डीप ग्रीन कुर्ता सेट पहनकर लुक में खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट जोड़ा है।
रिच फेस्टिव स्टाइल
इस लुक में पुलकित ने डीप प्लम कलर का कुर्ता पहना है, जो सादगी के बावजूद बेहद आकर्षक लग रहा था। इसके लिए कृति ने ब्लैक वेलवेट का पारंपरिक आउटफिट चुना, जिसके गोल्ड एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर ने पूरे लुक को शाही अंदाज़ दिया।
मिडनाइट ब्लू और फ्लोरल स्टाइल
इस रॉयल लुक में कृति ने जहां खूबसूरत एम्बेलिश्ड ब्लू लहंगा पहना है, वहीं पुलकित ने ब्लैक बंधगला चुना, जिस पर व्हाइट फ्लोरल डिजाइन हैं। यह लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ बहुत एलिगेंट भी लग रहा है।
पूजा के सुकून भरे पेस्टल्स
एक पूजा के मौके पर कृति ने जहां सादगी भरा और खूबसूरत मिंट ग्रीन चिकनकारी सूट पहना है, वहीं पुलकित ने स्काई ब्लू साइड-बटन कुर्ता पहनकर ट्रेडिशनल लुक में हल्का सा मॉडर्न टच जोड़ा है।
कश्मीरी रेड का फेस्टिव चार्म
कृति का क्लासिक रेड सूट, जिस पर कश्मीरी कढ़ाई है, बेहद फेस्टिव और एलिगेंट लग रहा है। इसमें पुलकित ने ओवरसाइज़्ड ब्लू कुर्ता और वाइड-लेग पैंट्स पहनकर स्टाइलिश और रिलैक्स्ड लुक दिया है।
ब्लैक में संगीत शिमर
पार्टी के लिए कृति की ब्लैक रफल साड़ी मॉडर्न एथनिक लुक का शानदार उदाहरण है, जो प्लेफुल होने के साथ स्टाइलिश भी है। कृति के साथ पुलकित ने सीक्विन जैकेट पहनकर इस पार्टी लुक को और ग्लैमरस बना दिया है।
गोल्डन आवर और सिल्क की खूबसूरती
कृति की मस्टर्ड सिल्क साड़ी और बड़े झुमके एक क्लासिक भारतीय लुक को खूबसूरती से पेश करते हैं। पुलकित ने व्हाइट चिकनकारी कुर्ता पहनकर लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा, जिससे कृति और उनकी केमिस्ट्री दोनों ही खास नज़र आए।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने बार-बार यह साबित किया है कि भारतीय परिधान कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते। चाहे पेस्टल रंग हों, चमकीले फेस्टिव शेड्स हों या रिच ईवनिंग टोन, यह जोड़ी हर बार ट्रेडिशनल फैशन को बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश अंदाज़ में पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।