1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Gorillaz release new album The Mountain indian artists

Gorillaz का नया एल्बम 'द माउंटेन' रिलीज, 6 ट्रैक्स में छाया अनुष्का शंकर का सितार

Gorillaz new album
ब्रिटिश बैंड Gorillaz का नया एल्बम ‘द माउंटेन’ रिलीज़ हो गया है। इस एल्बम में भारत और विदेश के कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं। एल्बम में कुल 15 गाने हैं। इनमें भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले, सितार वादक अनुष्का शंकर, आशा पुथली, अमान अली बंगश और अयान अली बंगश जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी इसमें काम किया है।
 
इस एल्बम की सबसे खास बात यह है कि अनुष्का शंकर 15 में से 6 गानों में नजर आती हैं। उन्होंने अपनी सितार से इन गानों को खास रंग दिया है। जिन गानों में वह शामिल हैं, उनके नाम द माउंटेन, ऑरेंज काउंटी, द एम्प्टी ड्रीम मशीन, द प्लास्टिक गुरु, द स्वीट प्रिंस और द सैड गॉड है।
 
अनुष्का शंकर ने बताया कि जब वह स्टूडियो में आईं तो बैंड ने उन्हें खुलकर काम करने का मौका दिया। पहले एक-दो गानों में सितार जोड़ी गई, फिर उनका अंदाज पसंद आने पर और गानों में भी उन्हें शामिल किया गया। दो दिन के सेशन के बाद उन्हें छह या सात गानों में जगह मिली।
 
उन्होंने यह भी कहा कि फ्यूज़न म्यूज़िक पहले भी होता रहा है, लेकिन इतने बड़े बैंड के साथ इस तरह का मौका कम ही मिलता है। उनके मुताबिक, यह एक खास पल है, जब लोग भारतीय साज़ और धुनों को नए अंदाज़ में सुन पाएंगे।
 
कुल मिलाकर, ‘द माउंटेन’ एक ऐसा एल्बम है जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत का अच्छा मेल देखने को मिलता है, और अनुष्का शंकर की भूमिका इसमें बेहद अहम है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी पर खास तोहफा, 'राणाबाली' से रिलीज हुआ 'ओ मेरे साजन' गाना