1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yami gautam reaction dhurandhar 2 aditya dhar praise

'धुरंधर 2' देख यामी गौतम के उड़े होश! पति आदित्य धर की तारीफ में पढ़े कसीदे

Dhurandhar 2
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं अब फैंस इस फिल्म के सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। 
 
'धुरंधर 2' को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच निर्देशक आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने एक ऐसी बात कह दी है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट 2026 में पहुंचीं यामी गौतम ने खुलासा किया कि उन्होंने 'धुरंधर 2' देख ली है। 
 
यामी ने कहा, मैंने 'धुरंधर 2' देख ली है और यह फिल्म सबकी उम्मीदों से कहीं आगे है। इसे देखने के बाद मैं इतनी भावुक हो गई थी कि आदित्य से बात तक नहीं कर पा रही थी। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जिसे देश कभी नहीं भूलेगा।
 
लंबे समय से खबरें हैं कि यामी इस जासूसी थ्रिलर में एक धमाकेदार कैमियो में नजर आएंगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या 19 मार्च को उनकी कोई फिल्म रिलीज हो रही है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, धुरंधर से जुड़ी कोई भी मुख्य जानकारी आदित्य ही देंगे। लेकिन हां, आप सबकी तरह मेरी भी उस दिन सिनेमाघर में एक 'इंपॉर्टेंट अपॉइंटमेंट' है, तो वहीं मिलते हैं।
 
यामी के इस रहस्यमयी जवाब ने उन चर्चाओं को और हवा दे दी है कि वह 'धुरंधर 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रियलिटी शो में झगड़े के बाद क्या तलाक ले रहे मोनालिसा-विक्रांत सिंह राजपूत? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी