रियलिटी शो में झगड़े के बाद क्या तलाक ले रहे मोनालिसा-विक्रांत सिंह राजपूत? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
भोजपुरी स्टार और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत हाल ही में रियलिटी शो 'द 50' में नजर आए थे। शो में कपल के बीच खूब झगड़ा हुआ।
दर्शकों ने जब नेशनल टीवी पर मोनालिसा और विक्रांत को झगड़ते देखा, तो सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने विक्रांत को 'टॉक्सिक' कहा, तो कुछ ने दावा किया कि उनके बीच अब पहले जैसा प्यार नहीं रहा। फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों जल्द ही तलाक लेंगे। दोनों के तलाक की अफवाहें खूब वायरल हो रही थी।
अब मोनालिसा ने इन सभी अफवाहों पर खुलकर अपनी बात रखी है। शो से बाहर आने के बाद मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। फ्री प्रेस जर्नल संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, हमें पता था कि हमारे बीच मतभेद होंगे क्योंकि यह स्वाभाविक है। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हमारे दरवाजे पर तलाक दस्तक दे रहा है। हम पिछले 18 सालों से साथ हैं और यह हमारी आपसी समझ है।
मोनालिसा ने विक्रांत का बचाव करते हुए कहा कि वह उन्हें केवल इसलिए समझा रहे थे ताकि वह खेल में कमजोर प्रतियोगी के रूप में न दिखें। उन्होंने साफ किया कि यह 'मियां-बीवी' की आपसी बात है और इसे गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए।
फैमिली प्लानिंग पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
मोनालिसा ने अपनी फैमिली प्लानिंग पर भी अपडेट साझा किया। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सब कुछ भगवान के हाथ में है। मैं आशावादी हूं और उस खुशनुमा दिन का इंतजार कर रही हूं।
बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात भोजपुरी फिल्म 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। शादी से पहले वे करीब 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। मोनालिसा और विक्रांत ने साल 2017 में 'बिग बॉस 10' के घर के अंदर शादी रचाई थी, जिसके गवाह पूरा देश बना था।