रेड ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, सिजलिंग अंदाज देख फढंस हुए क्लीन बोल्ड
बॉलीवुड की ग्लैमरस दीवा रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। रकुल का इंस्टा अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों से भरा भरा हुआ है।
इस बार रकुल ने रेड कलर की ड्रेस ऑफ शोल्डर फिटेड ड्रेस में अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की है। ड्रेस की ड्रेप्ड नेकलाइन और पेपलम स्टाइल डिजाइन उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रही है।
ब्लैक बेल्ट और गोल्डन चेन डिटेलिंग आउटफिट में स्टाइल का एक्स्ट्रा एलिमेंट जोड़ती है। रकुल का यह लुक रेड कार्पेट स्टाइल और हाई-फैशन का परफेक्ट मिक्स नजर आ रहा है।
रकुल ने सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, न्यूड लिप शेड और मस्कारा के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने सॉफ्ट फ्रिंज बैंग्स वाला हेयरकट फ्लॉन्ट किया है।
ज्वेलरी की बात करें तो रकुल ने हाथों में गोल्डन कंगन का स्टैक पहना है। साथ ही पैरों में क्लासिक ब्लैक पॉइंटेड हील्स कैरी की है।
तस्वीरों में रकुल प्रीत सिंह अलग-अलग सिजलिंग पोज़ देती नजर आ रही हैं। कहीं वह कैमरे की ओर इंटेंस लुक दे रही हैं तो कहीं साइड प्रोफाइल में सॉफ्ट एक्सप्रेशन के साथ नजर आ रही हैं।
रकुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई उन्हें 'गॉर्जियस' बता रहा है तो कोई 'स्टनिंग' कहकर उनकी खूबसूरती की सराहना कर रहा है।
रकुल प्रीत जल्द ही 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान दिखेंगे।