1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone rejects hollywood series the white lotus season 4
Last Modified: शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 (17:14 IST)

दीपिका पादुकोण ने ठुकराया हॉलीवुड का बड़ा मौका, 'द व्हाइट लोटस 4' से इस वजह से बनाई दूरी!

Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ और फिल्मों के चुनाव को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपिका बॉलीवुड की ए-लिस्ट और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती है। हालांकि पिछले कुछ वक्त से वह कुछ बड़े प्रोजेक्ट को ठुकरा चुकी हैं। 
 
हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका हॉलीवुड में एक नए प्रोजेक्ट से वापसी करने जा रही हैं। दीपिका को हॉलीवुड की पॉपुलर ब्लैक कॉमेडी सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के चौथे सीजन के लिए अप्रोच करने की बात सामने आई थी। चर्चा थी कि वह इस सीरीज के जरिए हॉलीवुड में वापसी करेंगी। 
 
लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने इस सीरीज का हिस्सा बनने से इनकार कर ‍दिया है। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज की कास्टिंग प्रक्रिया में ऑडिशन अनिवार्य है, लेकिन दीपिका इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसी वजह से यह बड़ा मौका उनके हाथ से निकल गया। 
 
खबरों के अनुसार सूत्रों ने कहा कि 'द व्हाइट लोटस' एचबीओ की एक बहुत मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज है। इसमें एक्टर चुनने के लिए ऑडिशन करना बहुत जरूरी होता है। मेकर्स हर एक्टर से ऑडिशन लेते हैं, चाहे वो कितना भी बड़ा नाम क्यों ना हो। 
 
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका को व्हाइट लोटस सीरीज का ऑफर आया हो। उन्हें सीजन 3 के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन उस वक्त अपनी प्रेगनेंसी के कारण वह इसका हिस्सा नहीं बन सकी थीं। अब चौथे सीजन में उनके पास फिर मौका था। 
 
दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन और एटली के मेगा प्रोजेक्ट AA22 का भी हिस्सा हैं। 
ये भी पढ़ें
27 साल बाद टूटने जा रही थलपति विजय की शादी, पत्नी संगीता ने दायर की तलाक की याचिका