सम्बंधित जानकारी
- ऑफिशियल होने से पहले ही खत्म हुआ धनुष और मृणाल ठाकुर का रिश्ता, आपसी सहमति से जुदा की राहें!
- जब जॉन अब्राहम की वजह से रोई थीं कैटरीना कैफ, सलमान खान ने यूं दिया था सहारा!
- पुष्पा 2 प्रीमियर हादसा: अल्लू अर्जुन को मिला कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, चार्जशीट में बनाए गए आरोपी नंबर 11
- ईरानी सिंगर को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करना पड़ा भारी, मिली 74 कोड़ों की सजा
- अंजना सुखानी ने बताया 'मैं वापस आऊंगा' की शूटिंग का अनुभव, नसीरुद्दीन शाह-दिलजीत दोसांझ की जमकर की तारीफ
'कॉकटेल 2' को 'A' सर्टिफिकेट मिलने पर भड़के शाहिद कपूर, बोले- फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं...
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' की इस स्पिरिचुअल सीक्वल को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह था। हालांकि फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'कॉकटेल 2' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 'A' सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड के इस फैसले से न केवल फैंस बल्कि फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर भी काफी हैरान और असहज हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बात करते हुए शाहिद कपूर ने सेंसर बोर्ड के 'A' सर्टिफिकेट देने के फैसले पर खुलकर आपत्ति जताई।
#ShahidKapoor on #Cocktail2 getting an A certificate from the CBFC and About the movie. pic.twitter.com/IDbjvaDLlm
— (@shanaticharsh) June 18, 2026
शाहिद ने फैंस को भरोसा दिलाया कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे परिवार के साथ न देखा जा सके। शाहिद कपूर ने कहा, इस फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज नहीं है जिससे आपको आपत्ति हो सकती है। मुझे खुद समझ में नहीं आ रहा है कि हमें एडल्ट सर्टिफिकेट क्यों दिया गया है, मैं इसका कारण जानने की कोशिश कर रहा हूं। यह सिर्फ तीन लोगों की कहानी है, जिसे हर कोई साथ बैठकर देख सकता है।
लेस्बियन लव स्टोरी और थ्रीसम की अफवाहों पर लगा विराम
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इंटरनेट पर अफवाह उड़ी थी कि फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के किरदारों के बीच एक लेस्बियन लव स्टोरी दिखाई गई है। कुछ यूजर्स ने ट्रेलर में 'थ्रीसम' शब्द सुनकर इसे बहुविवाह या पॉलीगैमी से जोड़ दिया था।
फिल्म की स्टारकास्ट ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने साफ किया, "फिल्म में कोई लेस्बियन स्टोरी नहीं है।" इस पर रश्मिका ने हंसते हुए कहा, "मुझे पता है कि स्क्रीन पर हमारी केमिस्ट्री बेहतरीन दिख रही है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।"
क्या बोले डायरेक्टर होमी अदजानिया?
इन अफवाहों पर निर्देशक होमी अदजानिया ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर ही अपनी राय रख दी थी। उन्होंने कहा था, कृति और रश्मिका के किरदार फिल्म में बहुत अच्छे दोस्त हैं, इसलिए वे आपस में काफी क्लोज और फ्रेंडली दिखती हैं। हमने बस हाइपोथेटिकली (काल्पनिक रूप से) सोचा था कि क्या हो अगर कहानी इन दोनों के इर्द-गिर्द हो और शाहिद इसमें कबाब में हड्डी बन जाएं? मुझे ऐसी फिल्म बनाने में कोई आपत्ति नहीं होगी।
दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म की पटकथा लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर लिखी है। शाहिद कपूर फिल्म में 'कुणाल' का किरदार निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना 'दिया' और कृति सेनन 'एली' के रूप में नजर आ रही हैं।
