सम्बंधित जानकारी
- माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद
- 'कॉकटेल 2' के साथ रिलीज होते ही लीक हुआ 'ईथा' का टीजर, लावणी डांसर बन छाईं श्रद्धा कपूर
- शाहरुख खान ने दिखाई दरियादिली, मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' का 42 लाख बिल किया माफ, अब बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास
- क्या एंटी-नेशनल है इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा'? एआर रहमान ने दिया रिएक्शन
- मां को याद कर 'तारक मेहता' के सेट पर फूट-फूटकर रोए बाघा, असित मोदी ने बीच में रोकी शूटिंग
अंजना सुखानी ने बताया 'मैं वापस आऊंगा' की शूटिंग का अनुभव, नसीरुद्दीन शाह-दिलजीत दोसांझ की जमकर की तारीफ
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अंजना सुखानी ने हाल ही में अपने सह-कलाकार नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
अंजना ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग देखकर उनकी आंखें हर बार नम हो जाती थीं। उन्होंने कहा, मैं इम्तियाज अली से कहती थी कि जब भी नसीर सर अभिनय करते थे, मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे। उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार होती थी कि उसे देखकर दिल भर आता था। फिल्म में जब सब कुछ एक साथ दिखता है, तो वह और भी भावुक कर देता है। उन्हें अभिनय करते देखना किसी लाइव मास्टरक्लास से कम नहीं था। सेट पर मौजूद सभी कलाकारों के लिए यह सीखने जैसा अनुभव था। खासकर उनकी आंखों के भाव मुझे हर बार भावुक कर देते थे।
दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए अंजना ने कहा, दिलजीत बहुत सहज, ईमानदार और मेहनती कलाकार हैं। उनकी आंखों में सच्चाई दिखाई देती है, जो उनके अभिनय में भी झलकती है। वह अपने काम की पूरी तैयारी करके आते हैं। उन्हें सिर्फ अपने ही नहीं, बल्कि दूसरे कलाकारों के संवाद भी याद रहते थे। एक बार मैं अपना डायलॉग भूल गई थी और चुप हो गई, तब उन्होंने तुरंत मुझे मेरी लाइन याद दिलाई। इससे पता चलता है कि वह कितनी अच्छी तैयारी करते हैं।
बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित "मैं वापस आऊंगा" प्रेम, पहचान और अपनेपन जैसे भावनात्मक विषयों को विभाजन (पार्टिशन) की पृष्ठभूमि में दिखाती है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से अच्छा प्यार पा रही है।
