गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार चुनाव
  4. Bihar assembly election results 2020 live Update
Written By
Last Updated : बुधवार, 11 नवंबर 2020 (03:51 IST)

Live Commentary : बिहार में एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत, नीतीश कुमार चौथी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Live Commentary : बिहार में एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत, नीतीश कुमार चौथी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ - Bihar assembly election results 2020 live Update
करीब 18 घंटे की मतगणना के बाद बिहार की सियासी तस्वीर साफ हो सकी। एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत मिल चुका है और नीतीश कुमार का चौथी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेना तय हो गया है। एनडीए 125 सीटों के साथ सत्ता को बचाने में कामयाब रही। महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं। महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राजद को 75 सीटें मिलीं। भाजपा 74 सीटों पर विजयी रही। भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले 21 सीटों का फायदा हुआ। पिछली बार के मुकाबले जदयू की 28 सीटें घट गई और वह 43 सीटों पर आ गई। भाजपा ने कहा कि वह नीतीश के नेतृत्व में ही सरकार बनाएगी। राजद ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए, जिसे चुनाव आयोग ने सिरे से नकार दिया।
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम : दलीय स्थिति
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2020

02:38 AM, 11th Nov
परिणाम और रुझान के बाद बिहार में एनडीए 125 सीट महागठबंधन 110 सीट तथा अन्य 8 सीट पर जीते हैं। 
 

02:32 AM, 11th Nov
7 लाख मतदाताओं ने दबाया नोटा
बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक करीब 7 लाख मतदाताओं ने 'नोटा' (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प चुना है। ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।  चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 6,89,135 लोगों अथवा 1.69 फीसदी मतदाताओं ने नोटा के विकल्प को चुना है और इन मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया। ईवीएम में वर्ष 2013 में 'नोटा' के विकल्प की शुरुआत की गई थी, जिसका अपना अलग चिह्न है।

02:30 AM, 11th Nov
38,000 से अधिक वोटों से जीते तेजस्वी यादव
राजद नेता तेजस्वी यादव 38,000 मतों से भी अधिक के अंतर से राघोपुर सीट से जीत गए हैं। चुनाव परिणाम मंगलवार देर रात घोषित हुआ।चुनाव आयोग के मुताबिक तेजस्वी ने भाजपा के सतीश कुमार को 38,174 मतों से हराया। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी 21,000 से भी अधिक मतों से हसनपुर सीट से जीते हैं। राघोपुर सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी कर चुके हैं।

01:06 AM, 11th Nov
बिहार मतगणना पर चुनाव आयोग ने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 20 सीटों पर गिनती जारी है। 223 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। अगले 1 घंटे में सभी सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं।

12:14 AM, 11th Nov
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बिहार के युवाओं ने यह साफ कर दिया है कि नया दशक बिहार का, आत्मनिर्भर बिहार का होगा।

11:23 PM, 10th Nov
RJD ने चुनाव आयोग पर ही आरोप लगा दिए हैं। RJD ने कहा कि जीतने के बाद भी उनके उम्मीदवार को रिटर्निंग ऑफ़िसर सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहे हैं और कह रहे है कि आप हार गए है। 

11:22 PM, 10th Nov
चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक NDA ने जीती 90 सीटें, महागठबंधन के खाते में 86 सीटें। एआईएमआईएम ने 4 सीटें जीती। बीएसपी 1 और निर्दलीय के खाते में 1 सीट आई।

10:20 PM, 10th Nov
चुनाव आयोग के अनुसार 3 करोड़ 57 लाख वोटों की गिनती हो चुकी। 13 लाख वोटों की गिनती बाकी। चुनाव आयोग ने आरजेडी और कांग्रेस के आरोपों को नकारा।  
जमुई विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने चुनाव जीता।

09:46 PM, 10th Nov
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने 28, आरजेडी ने 25 और जेडीयू ने 17, कांग्रेस ने 7, वीआईपी ने 2, सीपीआई (M-L) ने 6, एआईएमआईएम ने 2 और सीपीआई, CPI (M),  हम (S) और निर्दलीय ने 1-1 सीट से जीत दर्ज की।

08:58 PM, 10th Nov
चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 22, आरजेडी ने 20 और जेडी(यू) ने 13, कांग्रेस ने 7, वीआईपी ने 2, CPI (M-L) ने 5 सीट और AIMIM, CPI, CPI (M), HAM(S) और निर्दलीय ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की।

08:58 PM, 10th Nov
चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 22, आरजेडी ने 20 और जेडी(यू) ने 13, कांग्रेस ने 7, वीआईपी ने 2, CPI (M-L) ने 5 सीट और AIMIM, CPI, CPI (M), HAM(S) और निर्दलीय ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की।

08:14 PM, 10th Nov
RJD नेता मनोज झा बोले- जीत के बावजूद कई जगहों पर हमारे उम्मीदवारों को प्रशासन नहीं दे रहा सर्टिफिकेट। झा ने कहा है कि हम आगे बढ़ रहे हैं। सबसे बड़ी पार्टी बन चुके हैं। अगले 2 घंटे में बहुमत का आंकड़ा पार कर जाएंगे। झा ने आरोप लगाते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री रिटर्निंग ऑफिसरों को फोन कर मतगणना की प्रक्रिया धीमी न करवाएं।

07:56 PM, 10th Nov
-बिहार में चिराग पासवान ने जदयू के खेल बिगाड़ा, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने महागठबंधन का खेल खराब किया। 
-फिलहाल एनडीए 122, महागठबंधन 114 और अन्य 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-बिहार में अब तक 37 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा 14 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि राजद को 9 सीटों पर जीत मिली है। जदयू 6 सीटें अपनी झोली में डाल चुका है। 
-बरुराज सीट पर भाजपा के अरुण कुमार सिंह 43 हजार 654 वोटों से विजयी।

07:52 PM, 10th Nov
-बथनाहा में भाजपा के अनिल कुमार 46 हजार 818 वोटों से जीते।
-भभुआ में राजद के भरत बिंद 10 हजार 45 वोट से जीते। 
-अलीनगर सीट पर वीआईपी पार्टी के मिश्री लाल यादव ने राजद के विनोद मिश्रा को 3101 वोटों से हराया।
 
-बहादुरपुर में जद यू के मदन सैनी ने राजद के रमेश चौधरी को 2629 वोटों से हराया। 
-बखरी में सीपीआई के सूर्यकांत पासवान 777 वोटों से जीते।

07:13 PM, 10th Nov
-अब सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ शुरू। नीतीश कुमार के घर पहुंचे सुशील कुमार मोदी। मोदी के साथ भूपेन्द्र यादव समेत भाजपा के अन्य नेता भी पहुंचे हैं। 
 
-एनडीए 120 सीटों पर आया। महागठबंधन 115 सीटों पर पहुंचा। अन्य अभी भी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
-परसा सीट पर लालू यादव के समधी और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय चुनाव हार गए हैं। 
-राजद 76 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरा।
-भाजपा 72 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर। 41 सीटों के साथ जदयू दूसरे स्थान पर है। 

07:04 PM, 10th Nov
बिहार चुनाव में राजग की महागठबंधन पर बढ़त बरकरार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की।

06:43 PM, 10th Nov
-रुझानों में एनडीए बहुमत के आंकड़े से नीचे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक एनडीए 120, महागठबंधन 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य प्रत्याशी 8 सीटों पर आगे हैं। 
-राजद सबसे बड़े दल (77) के रूप में उभरा। भाजपा 72 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर। जदयू 40 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर। कांग्रेस को 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

06:31 PM, 10th Nov
उप निर्वाचन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने कहा- बिहार में 7737 निर्धारित राउंड में से 4858 पर मतगणना पूरी हो चुकी है। 119 निर्वाचन क्षेत्रों में आधे से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है। 

06:14 PM, 10th Nov
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव परिणाम आने में देरी हो सकती है। 

05:52 PM, 10th Nov
-बिहार में कांटे की टक्कर। परिणाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी। एनडीए 121, महागठबंधन 113 और अन्य 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि चुनाव 10 सीटों पर परिणाम घोषित कर चुका है। 
-राजद भाजपा से आगे निकला। राजद 73 और भाजपा 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जदयू 43 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। 
 

05:13 PM, 10th Nov
-चुनाव परिणाम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एनडीए अभी 125 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य के खाते में 9 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।  
-चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में अभी तक 8 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा, जदयू और राजद 2-2 सीटें जीत चुके हैं, जबकि कांग्रेस और वीआईपी पार्टी को एक-एक सीट मिली है। 
-चिराग पासवान की लोजपा के खाते में एक भी सीट नहीं मिलती हुई दिख रही है। 

04:53 PM, 10th Nov
-बिहार भाजपा में जीत का जश्न। 
-महागठबंधन ने फिर जोर पकड़ा, 104 पर बढ़त, NDA 124


03:46 PM, 10th Nov
-ताजा जानकारी के मुताबिक एनडीए 129 और महागठबंधन 103 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लोजपा मात्र एक सीट पर आगे है, जबकि अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-पुष्पम प्रिया चौधरी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। चौधरी ने ट्‍वीट कर कहा कि जहां कार्यकर्ताओं ने मेरे सामने अंदर जाकर वोट डाला, उन बूथों पर मुझे 0 वोट है! उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव परिणामों में धांधली की है। हमारी पार्टी इस धोखाधड़ी के लिए तैयार नहीं थी। 
-राष्ट्रीय जनता दल ने ट्‍वीट कर अपनी सरकार बनने का दावा किया है। कहा- देर रात तक मतगणना होगी। महागठबंधन की सरकार बनना निश्चित है। 

03:02 PM, 10th Nov
-बिहार चुनाव का पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में 
-दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी 10,000 से ज्यादा वोटों से जीते।

02:11 PM, 10th Nov
-बिहार में 133 सीटों पर बढ़त के साथ एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन। महागठबंधन 100 के लगभग सीटों पर आगे।
-बिहार के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर एचआर श्रीनिवास ने दोपहर डेढ़ बजे के लगभग मीडिया को बताया कि राज्य में 4.10 करोड़ वोट डाले गए थे। इनमें से 92 लाख वोटों की ही गिनती हुई है। आमतौर पर 25 से 26 राउंड में काउंटिंग होती है। इस बार हमें 35 राउंड तक काउंटिंग करनी होगी। इसलिए काउंटिंग शाम तक चलेगी।
 
-पटना में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर जीत की खुशी का इजहार किया। 

12:22 PM, 10th Nov
-ताजा अपडेट के मुताबिक एनडीए 126 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
-महागठबंधन 102 सीटों पर आगे चल रहा है। लोजपा 4 एवं अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
 
-बिहार की राजधानी पटना स्थित जेडीयू के दफ्तर में जश्न का माहौल। 
-किशनगंज में भाजपा की स्वीटी सिंह 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है।

12:22 PM, 10th Nov
-कोरहा से भाजपा की कविता देवी 8000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
-दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-दरभंगा (ग्रामीण) से राजद के ललित कुमार यादव 7000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-ढाका सीट पर भाजपा के पवन कुमार करीब 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:21 PM, 10th Nov
-निर्मली सीट से जदयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव 8000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-वजीरगंज से भाजपा के बीरेन्द्रसिंह 4500 से ज्यादा वोटों से आगे।
-त्रिवेणीगंज से जदयू की वीना भारती 4655 वोटों से आगे चल रही हैं। 
-महिषी सीट पर राजद के गौतम कृष्ण 5966 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। 

12:21 PM, 10th Nov
-मनेर सीट पर राजद के भाई वीरेन्द्र 9432 मतों से आगे चल रहे हैं। 
-गोह से राजद के भीम कुमार सिंह 5639 आगे चल रहे हैं। 
-घोषी में कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के रामबली सिंह यादव 6800 से ज्यादा वोटों से आगे।
-फारबिसगंज में भाजपा के विद्यासागर केसरी 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:37 AM, 10th Nov
-बिहार में नीतीश नीत एनडीए 121 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन 108 सीटों पर आगे है, जबकि लोजपा 6 और अन्य उम्मीदवार 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-राघोपुर में राजद के तेजस्वी यादव करीब 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में यादव 22 हजार 733 वोटों से चुनाव जीते थे। 
 
-बांकीपुर में शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा 1200 से ज्यादा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के नितिन नवीन बढ़त बनाए हुए हैं। 
-आलमनगर में जदयू के नरेन्द्र यादव 7000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-बलरामपुर से कम्युनिस्ट पार्टी के महबूब आलम 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-बरारी में जदयू के बिजय सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-बठनाहा में भाजपा के अनिल कुमार 13 हजार 900 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-बरुराज में भाजपा के अरुण कुमार सिंह 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-मुजफ्फरपुर में नीतीश सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा पीछे चल रहे हैं। 
-हसनपुर सीट से लालू पुत्र तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। 
-बेनीपट्‍टी से भाजपा के विनोद नारायण झा करीब 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-बिक्रम सीट से कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव 6000 से भी ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। 

10:50 AM, 10th Nov
-आंकड़ों की तस्वीर बदलने के साथ ही बिहार में जदयू मुख्‍यालय का बाहर नारेबाजी शुरू हो गया है। 
-बिहार में जदयू के मुकाबले भाजपा को ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। 
-औरंगाबाद से कांग्रेस के आनंद शंकर आगे चल रहे हैं। 
-छपरा से आरजेडी के रणधीर कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। 
 
- उपचुनाव में चुनाव आयोग के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा 13 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा भी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 
-इंदौर जिले की सांवेर सीट पर भाजपा के तुलसी सिलावट आगे। बमौरी सीट पर बीजेपी के महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे।
-मुंगावली सीट पर बीजेपी के बृजेंद्र सिंह यादव आगे। सुरखी सीट पर बीजेपी के गोविंद सिंह राजपूत आगे।
-अनूपपुर सीट पर बीजेपी के बिसाहूलाल सिंह आगे। सांची सीट पर बीजेपी के प्रभुराम चौधरी, मांधाता से बीजेपी के नारायण सिंह पटेल आगे
 चल रहे हैं। 
-आगर सीट पर कांग्रेस के विपिन बानखेड़े बहुत ही मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं।
-गुजरात में 7 सीटों पर भाजपा, जबकि कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। 
-हरियाणा में कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। 
-झारखंड में भाजपा और कांग्रेस 1-1 सीट पर आगे चल रही हैं।
-कर्नाटक में भाजपा दोनों सीटों पर आगे चल रही है। 
-ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
-यूपी में भाजपा 5 और सपा 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे चल रही है। यहां एक सीट पर चुनाव हो रहा है। 
 

10:00 AM, 10th Nov
-डाक मतपत्रों में बढ़त हासिल करने के बाद तेजस्वी यादव पिछड़ गए हैं। फिलहाल एनडीए 119 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि 116 सीटों पर महागठबंधन आगे है।
-झंझारपुर से भाजपा के नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं।
-एनडीए में भाजपा को नीतीश कुमार से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। 
-खजौली से भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। 
-सीतामढ़ी से आरजेडी के सुनील कुशवाहा आगे।
 
-नरकटिया से आरजेडी के डॉ. शमीम अहमद आगे चल रहे हैं।
-दरभंगा से भाजपा संजय सरावगी आगे चल रहे हैं। 

09:25 AM, 10th Nov
-मोकामा से आरजेडी के उम्मीदवार बाहुबली नेता अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। 
-तेजप्रताप यादव के ससुर और जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं
-चुनाव के दौरान सुर्खियां बटोरने वालीं पुष्पम प्रिया बांकीपुर सीट से पीछे चल रही हैं। यहां से बढ़त बनाने के बाद लव सिन्हा पिछड़ गए हैं। 
-सहरसा से लवली आनंद पिछड़ने के बाद अब बढ़त बनाए हुए हैं। 

08:58 AM, 10th Nov
-हसनपुर सीट से लालू पुत्र तेजप्रताप आगे चल रहे हैं। 
-इमामगंज से हम के नेता और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं।
-बांकीपुर से फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र और कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। 
-कांग्रेस उम्मीदवार एवं शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बिहारीगंज सीट से आगे चल रही हैं। 
-अरवल से सीपीआई (एम) उम्मीदवार महानंद सिंह आगे चल रहे हैं। 
-प्राणपुर सीट से भाजपा की निशा सिंह आगे।  

-मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बना ली है। 
-कर्नाटक उपचुनाव के लिए भी मतगणना की शुरुआत हो चुकी है।

08:38 AM, 10th Nov
-पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री और भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह जमुई सीट से आगे चल रही हैं। 
-बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद सहरसा से पीछे चल रही हैं। 
-शिवहर से चेतन आरजेडी के चेतन आनंद पीछे चल रहे हैं।
-बाहुबली पप्पू यादव मधेपुरा सीट से पीछे चल रहे हैं। 
-चिराग पासवान की पार्टी लोजपा का अभी खाता भी नहीं खुला है। 
-राघोपुर से राजद नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। 
-आरा से भाजपा के अमरेन्द्र प्रताप आगे। 
-नालंदा से जेडीयू के श्रवण कुमार आगे। 
-गया से भाजपा के प्रेम कुमार आगे। 

08:29 AM, 10th Nov
-शुरुआती रुझान में महागठबंधन आगे। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है।  
-एनडीए में भाजपा को नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से ज्यादा सीटों पर बढ़त। 


08:03 AM, 10th Nov
-बिहार चुनाव का पहला रुझान NDA के पक्ष में 
-तेजप्रताप का ट्वीट, तेजस्वी भव बिहार।

08:00 AM, 10th Nov
-बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों के लिए मतगणना शुरू। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे।
-मध्यप्रदेश उपचुनावों के लिए भी वोटो की गिनती शुरू।

07:18 AM, 10th Nov
-LJP नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आने वाला है। परिवर्तन के लिए लोजपा और भाजपा की सरकार बने, नीतीश मुक्त बिहार, असंभव नीतीश! असंभव नीतीश! और एक युवा सरकार के लिए हम हवन कर रहे हैं।

07:15 AM, 10th Nov
- बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना।
- फिर बनेगी नीतीश की सरकार या फिर तेजस्वी यादव संभालेंगे बिहार की कमान, फैसला आज।