Numerology Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?
Numerology Rashifal 2026: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक (1 से 9) के आधार पर भविष्य की संभावनाओं का आकलन किया जाता है। प्रत्येक मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसी के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय क्षमता, सफलता, संबंधों और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया जाता है। सप्ताहभर ग्रहों की ऊर्जा में होने वाले परिवर्तन इन मूलांकों पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं।
साप्ताहिक अंक राशिफल: 2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक
दीपावली मात्र दीप प्रज्वलित करने और लक्ष्मी पूजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा, अटूट विश्वास और जीवन में शुभता के भव्य स्वागत का पावन महोत्सव है। सनातन परंपरा के अनुसार, इस पावन तिथि पर महालक्ष्मी के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश का संयुक्त पूजन सुख-समृद्धि, सद्बुद्धि और मंगलमय जीवन की कामना से किया जाता है। अंकशास्त्र (Numerology) के दृष्टिकोण से भी अंकों की ऊर्जा और उनके अधिपति ग्रहों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव माना गया है। दीपावली का यह दिव्य समय हमें अपने इष्ट के प्रति पूर्ण समर्पण, परिवार के प्रति अगाध प्रेम और अपने कर्मों के प्रति निरंतर सजग रहने की प्रेरणा देता है।
दीपों की यह अलौकिक जगमगाहट हमें स्मरण कराती है कि वास्तविक समृद्धि केवल भौतिक धन-संपत्ति में नहीं, बल्कि परिजनों के पारस्परिक प्रेम, बड़ों के शुभाशीष, छोटों की प्रसन्नता और आपसी अटूट विश्वास में निहित है। मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना है कि हर घर सुख, शांति और सौहार्द से परिपूर्ण हो तथा भगवान गणेश सभी के अंतःकरण में विवेक और शुभता का संचार करें।
अंकशास्त्रीय सिद्धांतों के अनुसार, इस पावन अवसर पर अपने मूलांक के स्वामी ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा के अनुरूप शुभ आचरण, सेवा-भाव और दान को अपनाना एक श्रेष्ठ संकल्प हो सकता है। आइए, इस दीपावली पर श्रद्धा के दीप जलाकर जीवन में सद्कर्म, उदारता और अपनत्व का प्रकाश फैलाएं तथा समस्त संसार के कल्याण एवं मंगलमय भविष्य की मंगलकामना करें। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)
यह सप्ताह आपके लिए अपनी पहचान को केवल पद या अधिकार के सहारे नहीं, बल्कि दूरगामी फैसलों के माध्यम से गढ़ने का अवसर बन सकता है। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी या किसी अहम योजना की दिशा तय करने का मौका सामने आ सकता है; जल्दबाजी के स्थान पर परिणामों का स्पष्ट खाका तैयार करके आगे बढ़ें। वित्तीय मामलों में भविष्य की किसी बड़ी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए बचत की रूपरेखा बनाना लाभदायक सिद्ध होगा। लगातार सक्रिय बने रहने की आदत के बीच भोजन और आराम की अनदेखी न करें। पारिवारिक स्तर पर पिता के साथ किसी पुराने वैचारिक मतभेद को नए नज़रिए से देखने का अवसर मिल सकता है।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।
मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)
यह सप्ताह दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने हितों की रक्षा करने का हुनर सिखाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों के बीच तालमेल बैठाने या किसी समस्या को सुलझाने की ज़िम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि दूसरों का बोझ अपने सिर पर न लें। आर्थिक मोर्चे पर घरेलू ज़रूरतों के कारण बजट में बदलाव करना पड़ सकता है; इसलिए खर्चों की प्राथमिकता तय करें। मानसिक शांति के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और आराम के लिए समय निकालें। माता जी के साथ घरेलू मामलों पर बात करते समय उनकी भावनात्मक उम्मीदों का आदर करें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को दूध या चावल का दान करें।
मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)
यह सप्ताह आपके ज्ञान और विशेषज्ञता के विस्तार के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। शिक्षण, प्रबंधन, लेखन या परामर्श से जुड़े जातक किसी नए विचार पर काम शुरू कर सकते हैं; हालाँकि, उत्साह में कोई भी वादा करने से पहले अपने समय और संसाधनों का सही मूल्यांकन ज़रूर कर लें। आर्थिक रूप से, अपने कौशल और योग्यता को बढ़ाने पर किया गया निवेश भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगा। मानसिक सजगता के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर चर्चा संभव है।
उपाय: किसी धार्मिक या शैक्षणिक संस्थान में अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीली दाल का दान करें।
मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्थापित लीक से हटकर नए प्रयोगों और तकनीकी सुधारों की प्रेरणा देगा; कोई भी बदलाव करने से पहले टीम की भूमिकाएं स्पष्ट कर लें। आर्थिक मामलों में स्वयं जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें। अनियमित दिनचर्या से थकान संभव है, अतः स्वास्थ्य व समय प्रबंधन पर ध्यान दें। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य व संपत्ति से जुड़ी गंभीर चर्चा का योग है।
उपाय: शनिवार को मांं दुर्गा के मंदिर में नारियल अर्पित करें।
मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)
यह सप्ताह आपके लिए व्यावसायिक संपर्कों को मजबूत करने, अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और नए विचारों को ठोस कार्ययोजना में ढालने की दिशा में अनुकूल रह सकता है। व्यापार, विपणन, लेखन और जनसंपर्क से जुड़े लोगों को किसी नए संपर्क से लाभ मिल सकता हैं। वित्तीय मामलों में लापरवाही न करें। अपना स्क्रीन टाइम को कम करे और अपने काम पर ध्यान देना लाभकारी होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी कार्य की रूप रेखा बन सकती है। रिश्ते सामान्य रहेंगे।
उपाय: इस बुधवार किसी गौशाला में हरी घास का दान करें।
मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)
यह सप्ताह आपके लिए सुविधा, सौंदर्य और ज़िम्मेदारी के बीच सही प्राथमिकताएं तय करने का संकेत देता है। ग्राहकों को खुश करने के प्रयास में आपका नुकसान न हो इसका ध्यान रखे। वित्तीय मामलों में घर की विलासिता पर खर्च करने के पूर्व अच्छे से सोच विचार करले, फिजूलखर्ची से बचे। कार्य के साथ पर्याप्त विश्राम भी ज़रूरी है। जीवनसाथी की सलाह को महत्व दें।
उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी जी को सुगन्धित वस्तु अर्पित करें।
मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)
यह सप्ताह आपके लिए किसी जटिल विषय की गहराई तक पहुंचने और अपने निष्कर्षों को अधिक स्पष्ट बनाने का अवसर हो सकता है। शोध, तकनीकी विश्लेषण, अध्ययन या स्वतंत्र कार्य से जुड़े जातक किसी पुराने प्रश्न का नया पहलू समझ सकते हैं। वित्तीय मामलों में जोखिमों का ध्यान रखें। मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के लिए ध्यान करें। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी रहेगी।
उपाय: मंगलवार को गणेशजी को दूर्वा अर्पण करें।
मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)
यह सप्ताह आपको काम की गुणवत्ता और उसके समय पर पूर्णता पर ध्यान देने का संकेत देता है। प्रबंधन, प्रशासन वाले पदों पर कार्यरत लोगों के लिए किसी कार्यप्रणाली की पुनरावलोकन करना उपयोगी रहेगा। वित्तीय मामलों में आगे की देनदारियों का लेखा-जोखा ताज़ा रखें और अनावश्यक खतरे उठाने के बजाय सुदृढ़ और सोची-समझी योजना पर ध्यान दें। लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को बीच-बीच में उठकर टहलने से जोड़ों संबंधी समस्या कम रहने की संभावना रहेगी। परिवार में किसी पुराने उत्तरदायित्व या घरेलू व्यवस्था को लेकर बातचीत की स्थिति बन सकती है।
उपाय: शनिवार को किसी जरूरतमंद श्रमिक की सहायता करें।
मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)
इस सप्ताह आपके पास अपनी सूझबूझ को नियोजित सफलताओं में बदलने का मौका हो सकता है। प्रतियोगिता, प्रशासन, खेलकूद, तकनीकी काम या लक्ष्य-केंद्रित व्यापार से जुड़े लोगों को किसी कठिन जिम्मेदारी को संभालने का अवसर मिल सकता है; पर दूसरों को पीछे छोड़ने की होड़ में सहकर्मियों के योगदान को नज़रअंदाज़ न करें। आर्थिक मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेवें। नियमित भोजन, पर्याप्त विश्राम और शारीरिक सक्रियता पर ध्यान दें। रिश्तों में तालमेल बनाए रखें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।

