सम्बंधित जानकारी
- 5 राज्यों के इन विधानसभा चुनावों से बदल जाएगी राष्ट्रीय राजनीति
- ‘न्यू इंडिया’ में ‘न्यू असम’ की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. जितेंद्र सिंह
- योगेंद्र यादव ने अखिल गोगोई से मुलाकात की, कहा भाजपा को हराना लक्ष्य...
- 4 राज्यों के लिए BJP ने जारी की 209 उम्मीदवारों की लिस्ट, बंगाल में बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज से लड़ेंगे चुनाव, मेट्रोमैन श्रीधरन केरल के पलक्कड़ से मैदान में
- असम में राजनाथ बोले, कम हुआ आतंकवाद और उग्रवाद, राज्य प्रगति के पथ पर
Yogi Adityanath | योगी ने की कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना | UP News In Hindi/ Guhati News In Hindi/ Yogi worshiped in Kamakhya temple
गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में अपनी चुनाव रैली से पहले आज बुधवार को कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। असम में चुनाव प्रचार को गति देते हुए आदित्यनाथ आज होजाई, कलाईगांव और रंगिया विधानसभा क्षेत्रों में 3 सार्वजनिक रैलियों में शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी की असम विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची इस महीने के शुरुआत में जारी की गई है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम शामिल हैं। असम में 3 चरणों में 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं । मतों की गिनती 2 मई को की जाएगी।
