कुत्ते भी होते हैं डिप्रेशन का शिकार
FILE
शोध रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में लगभग 15 लाख कुत्ते अकेलेपन के शिकार हैं और उनमें अवसाद के वही लक्षण पाए गए जैसे कि अके ले रह रहे इनसानों में होता है। शोध में पाया गया कि बंद मकान के अंदर कुत्ते खीझते हैं और उनकी हरकतें बदल जाती हैं।
शोध के दौरान विभिन्न नस्लों के 24 कुत्तों पर परीक्षण किया और पाया कि सभी कुत्ते अपने मालिक या घर में किसी एक खास व्यक्ति विशेष के न होने पर अपने आपको अकेला महसूस करने लगते हैं। अकेलेपन में उन्हें खाना भी अच्छा नहीं लगता और वह खाना छोड़ देते हैं। (एजेंसी)

