1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. वेब-वायरल
  4. Women Safety helpline number goes viral, fact check

क्या अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए Helpline Number लॉन्च हुआ...जानिए सच...

women safety
हैदराबाद में हुई वेटरनरी डॉक्टर की नृशंस हत्या के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं और सड़कों पर उतरकर लोग महिला सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी वायरल हो रहा है जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। मैसेज में लिखा गया है कि ये नंबर खासकर उन महिलाओं के लिए है जो रात के वक्त अकेले कैब या ऑटो से सफर करती हैं।
 
क्या है वायरल-
 
वायरल मैसेज में लिखा है, “आप जब भी अकेले रात में ऑटो या टैक्सी में बैठें तो उस ऑटो या टैक्सी का नम्बर 9969777888 पर sms कर दें आपके फोन पर मैसेज आएगा एक्नॉलेजमेंट का, आपके वाहन पर GPRS से नजर रखी जायेगी।”
 
इस मैसेज को कई लोग बेंगलुरु पुलिस के हवाले से शेयर कर रहे हैं, तो कोई इसे तेलंगाना पुलिस तो कोई महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से बता रहा है।




ये मैसेज व्हाट्सएप पर भी काफी वायरल है।

क्या है सच-
 
इस सर्विस को मार्च 2014 में मुंबई पुलिस ने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी MTNL के साथ मिलकर शुरू की थी। लेकिन अब यह सर्विस बंद हो चुकी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक इस सर्विस को ज्यादा अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला था, जिसके बाद इसे मार्च 2017 में बंद कर दिया गया।
 
बता दें कि ये मैसेज पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता रहा है। साल 2016 में दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में ट्वीट किया था।


वहीं, पिछले साल की तरह इस बार भी बेंगलुरु पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि वायरल मैसेज फेक है और मैसेज में जो नंबर दिया गया है, वह बेंगलुरु सिटी पुलिस का हेल्पलाइन नंबर नहीं है।


तेलंगाना पुलिस ने भी ट्वीट कर इस वायरल मैसेज को फेक बताया है।


वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल मैसेज फेक है। यह सर्विस सिर्फ मुंबई शहर के लिए मार्च, 2014 में शुरू हुई थी, जिसे मार्च, 2017 में बंद कर दी गई।

अगला लेख
हिमालय की बर्फीली हवाओं से मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड, देश के 10 टॉप शहर जहां गिरा पारा