सम्बंधित जानकारी
- Ayodhya : Ramnagari में नव्य अयोध्या भी होगी खास, राम भक्त बना सकेंगे अपना घर
- राम मंदिर आंदोलन था कल्याण सिंह और गोरक्ष पीठ के रिश्ते की कड़ी
- UP: सीतापुर में ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग कावड़िए की मौत
- नोएडा में कांस्टेबल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, फिर लोहे की छड़ से किया हमला
- मायके जाने की जिद कर रही थी, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला
पंचांग के हिसाब से क्राइम कंट्रोल करेगी यूपी पुलिस, जानिए वजह
Uttar Pradesh Police : अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अब हिंदू पंचांग का सहारा लेने जा रही है। डीजीपी विजय कुमार ने हिंदू पंचाग के आधार पर चंद्रमा की गतिविधि के हिसाब से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का आदेश दिया है। साथ ही लोगों को भी इसी आधार पर सतर्क रहने की सलाह दी है।
डीजीपी ने सभी वरिष्ठ पुलिस अफसरों को एक सर्कुलर भेजकर कहा है कि वे चंद्रमा की 'कलाओं' के आधार पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करें। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की कलाओं को जानने के लिए सबसे आसान तरीका हिंदू पंचांग है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी यह जानना इसलिये जरूरी है ताकि उन्हें पता रहे कि अपराधी किस वक्त अपनी गतिविधियां करते हैं।
डीजीपी के अनुसार, पंचांग से पता चलता है कि किस तारीख को चंद्रमा कितने बजे उगता और अस्त होता है और रात कब आंशिक रूप से और कब बिल्कुल अंधेरी होती है। लोगों को जानना चाहिए ताकि वे सतर्क रहें और पुलिस को भी यह जानना चाहिए ताकि वह उस समय सबसे ज्यादा मुस्तैद रहे।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री विजय कुमार की वीडियो बाइट। pic.twitter.com/ApU28HMbbB
— UP POLICE (@Uppolice) August 21, 2023
उन्होंने कहा कि पूर्णमासी के बाद की सप्तमी से लेकर अमावस्या के बाद की सप्तमी के बीच का समय अपराधियों के लिए बड़ा उपयुक्त है। इस अवधि में ही सबसे ज्यादा अपराध होते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
