शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Police's 'Bulldozer' Tactic
Written By
Last Updated : बुधवार, 23 मार्च 2022 (10:39 IST)

UP पुलिस की 'बुलडोजर' युक्ति, खौफ से रेप के आरोपी ने किया सरेंडर

UP पुलिस की 'बुलडोजर' युक्ति, खौफ से रेप के आरोपी ने किया सरेंडर - UP Police's 'Bulldozer' Tactic
प्रतापगढ़। उत्तरप्रदेश में योगीराज में अपराधियों में अब पुलिस से कहीं ज्यादा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का खौफ दिखाई दे रहा है। योगी के बुलडोजर को लेकर बदमाश किस कदर खौफ है, इसकी ताजा मिसाल प्रतापगढ़ में देखने को मिली, जहां एक आरोपी महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।
 
पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर पहुंचा दिया तो अगले ही दिन उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जानकारी में कि यूपी के प्रतापगढ़ स्थित रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ बलात्कार की एक घटना सामने आई थी। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
 
पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था जिसके बाद पुलिस बुलडोजर लेकर अरोपी के घर पहुंच गई जिससे घबराकर आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, हिलेरी क्लिंटन हुईं कोरोना से संक्रमित, खुद को किया होम क्वॉरंटाइन