हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से 11 मजदूरों की मौत
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 मजदूर जिंदा जल गए। मारे गए सभी मजदूर बिहार के थे।
हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। अचानक भूतल पर आग लग गई। मजदूरों के बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता भूतल में कबाड़ की दुकान के माध्यम से था जिसका शटर बंद था। हादसे में केवल एक मजदूर ही जिंदा बच सका, जो भागने में सफल रहा।
पुलिस के अनुसार फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब तीन बजे अलर्ट मिला और 9 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर लिया। सभी 11 शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Telangana | 11 people died after a fire broke out in a scrap shop in Bhoiguda, Hyderabad
— ANI (@ANI) March 23, 2022
Out of 12 people, one person survived. DRF reached the spot to douse the fire. A shock circuit could be the reason for the fire. We are investigating the matter: Mohan Rao, Gandhi Nagar SHO pic.twitter.com/PMTIDa5ilg
बताया जा रहा है कि हादसा गोदाम में फाइबर केबलों में आग लगने की वजह से हुआ। गोदाम में खाली शराब की बोतलें, कागज, प्लास्टिक और अन्य केबल भी रखे हुए थे। इस कारण घना धुआं फैल गया और आग की तीव्रता और अधिक बढ़ गई।

