1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Leopard entered Mercedes factory in Pune, creating panic

तेंदुए ने मचाया पुणे की मर्सिडीज फैक्ट्री में आतंक, 6 घंटे तक रही अफरा-तफरी

पुणे
पुणे। पुणे के चाकन इलाके में स्थित  मर्सिडीज बेंज फैक्ट्री (Mercedes Benz Factory) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ वहां घुस गया। इसके चलते कुछ समय के लिए फैक्ट्री काम भी रुक गया। 
 
जानकारी के मुताबिक पुणे के चाकन स्थित मर्सिडीज प्लांट के कर्मचारी परिसर में एक तेंदुए को घूमते हुए देखकर घबरा गए। तेंदुआ देखने की घटना सामने आने के बाद तत्काल अलार्म बजाया गया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। 
महाराष्ट्र वन विभाग की टीम पहुंची और काफी कोशिशों के बाद वहां से तेंदुए को निकाल लिया गया। हालांकि डर के मारे कारखाने के कर्मचारी इधर-उधर भी भागते देखे गए। प्लांट में लगभग 6 घंटे तक काम बंद रहा।

हालांकि पुलिस की सलाह पर आसपास के श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। हालात सामान्य होने पर सभी श्रमिक काम पर लौट गए। 
अगला लेख
'विदाई' की बेला में पाक PM इमरान खान को याद आया कश्मीर, मुस्लिम देशों को दी नसीहत