पीएम मोदी ने पुणे को दी मेट्रो रेल की सौगात, छात्रों संग लिया सफर का आनंद
पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का रविवार को उद्घाटन किया। पुणे मेट्रो परियोजना की कुल लागत 11,400 करोड़ रुपए से अधिक है। इस अवसर पर उन्होंने आनंदनगर स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की।
मोदी ने कुल 32.2 किलोमीटर लंबी परियोजना के 12 किलोमीटर के हिस्से का गरवारे मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन किया और इस स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित आनंदनगर स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की।
मोदी ने 10 मिनट की इस यात्रा के दौरान मेट्रो के डिब्बे में मौजूद दृष्टिहीन लोगों समेत दिव्यांगजनों से बातचीत की। गरवारे स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में सवार होने से पहले मोदी ने वहां लगाई गई परियोजना की एक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।
मोदी ने कुल 32.2 किलोमीटर लंबी परियोजना के 12 किलोमीटर के हिस्से का गरवारे मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 24 दिसंबर, 2016 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।On board the Pune Metro with my young friends. pic.twitter.com/QZi0AL0Uv2
— Narendra Modi (@narendramodi) March 6, 2022
शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुणे महानगरपालिका परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा 1,850 किलोग्राम गनमेटल से बनी है और इसकी लंबाई लगभग 9.5 फुट है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने पुणे, महाराष्ट्र में छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। #MaharashtraWithModi pic.twitter.com/dzYxpBic22
— BJP (@BJP4India) March 6, 2022

