1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Statue of Saint Ravidas damaged

बलिया में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, 2 गिरफ्तार

ravidas jayanti
Statue of Saint Ravidas damaged: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में संत रविदास (Saint Ravidas) की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बुधवार को बताया कि हरिपुर गांव में गत 12 नवंबर की रात को संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते हुए उसका दाहिना हाथ तोड़ दिया गया। 
 
सिंह के अनुसार पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को योगेश राम और सोहन सिंह नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि टूटी प्रतिमा को सही करा दिया गया है और मौके पर शांति कायम है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
उत्तरकाशी में टनल में फंसी 40 जिंदगियां, रेस्क्यू में लगेगा कितना समय?