1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. JP Nadda and CM Yogi in Agra

सीएम योगी संग आज आगरा जाएंगे जेपी नड्डा, जानिए क्या है कार्यक्रम...

JP Nadda
आगरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिन की यात्रा पर आगरा आ रहे हैं। 
 
2 दिन के दौरे पर यूपी आए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रास्तों को होर्डिंग्स से पाट दिया गया है।
 
दोनों दिग्गज आज सुबह 10:40 बजे लखनऊ से आगरा आएंगे। वह 7 घंटे शहर में रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ब्रज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद वे कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे। शाम 5.35 बजे वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
अगला लेख
नीरज चोपड़ा समेत सभी पदक खिलाड़ियों पर इनाम की ‘बरसात’, जानिए किसे मिला कितना इनाम