1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Headmaster incharge

प्रभारी प्रधानाध्यापक की शिक्षामित्र ने की जमकर चप्पलों से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Headmaster incharge
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला चप्पलों से एक व्यक्ति को मारती हुई नजर आ रही है और वह व्यक्ति मैदान में दौड़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है। 'वेबदुनिया' ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो को लेकर जो जानकारी मिल रही है, उस जानकारी के अनुसार वीडियो सिद्धार्थनगर का बताया जा रहा है। वीडियो में जो महिला दिखाई पड़ रही है, वह महिला शिक्षामित्र है और जिस व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई हो रही है, वह प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है।

 
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर की इटवा तहसील के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में महिला शिक्षा मित्र ने प्रधानाध्यापक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शिक्षा मित्र की शिकायत का संज्ञान लेकर बीएसए ने जांच के आदेश दिए थे। शिकायत के अनुसार आगरडीह प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने शिक्षामित्र को अपने कार्यालय में बुलाया और उसे परेशान करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे कार्यालय से भगा दिया।

 
इसके बाद शिक्षामित्र को इतनी गुस्सा आई थी कि उसने चप्पल उतारकर प्रधानाध्यापक को मारना शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापक को पिटता देख आस-पास मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद प्रशासन जागा और आनन-फानन में प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज यादव को बीआरसी, भनवापुर से संबद्ध किया गया।
 
उनके ऊपर शिक्षामित्र से छेड़छाड़ करने एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं और वहीं वायरल वीडियो में चप्पल से प्रभारी प्रधानाध्यापक को पीटती दिखने वाली महिला शिक्षा शिक्षामित्र को स्पष्टीकरण देने को कहा है और साथ ही अगले आदेश तक उसका मानदेय रोक दिया गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
मुंबई के 3 रेलवे स्टेशनों पर बम की खबर, पुलिस कंट्रोल रूम में फोन से मचा हड़कंप