सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert: राजस्थान के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति, मध्यप्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान
- झारखंड सीएम देंगे हॉकी खिलाड़ी सलीमा व निक्की को 50-50 लाख का इनाम
- रेप पीड़िता मामले में Twitter ने हटाया राहुल गांधी का ट्वीट
- मुंबई के इस ‘पुलिस कॉन्सटेबल’ के डांस स्वैग ने ‘गोविंदा’ को छोड़ दिया पीछे, सोशल मीडिया में छा गया वीडियो
- सुप्रीम कोर्ट : यह 'बहुत अफसोसजनक' है, क्यों खाली पड़े हैं पद, 10 दिन में जवाब दे सरकार
मुंबई के 3 रेलवे स्टेशनों पर बम की खबर, पुलिस कंट्रोल रूम में फोन से मचा हड़कंप
मुंबई। मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखे जाने की सूचना मिलने के बाद इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस को इन स्थानों पर बम रखे जाने को लेकर एक कॉल आया था, जिसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई।
मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात को एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले शख्स ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू में स्थित बंगले में बम रखे गए हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि अभी तक इन स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया लेकिन वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
