सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mukhtar Ansari's close friends cheated the bank of 107 crores
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 अगस्त 2021 (14:21 IST)

मुख्तार अंसारी के करीबियों ने बैंक को लगाया 107 करोड़ का चूना

mukhtar ansari
लखनऊ। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 107 करोड़ का चूना लगाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि मुख्तार अंसारी का एफआईआर में कहीं जिक्र नहीं है।
 
इस कांड का मुख्य आरोपी शकील हैदर मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है। उसने अपनी रियल स्टेट कंपनी हिन्द कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और हिन्द बिल्डटेक कंपनी के नाम पर लोन लिया था। यह मामला करीब 10 साल पुराना बताया जाता है। लोन की रिकवरी के लिए जब बैंक अधिकारियों ने संपर्क किया तो वह मुख्तार का नाम लेकर धमकाने लगा था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर शकील तलाश रही है।
ये भी पढ़ें
तिरंगे के रंग में रंगा श्रीनगर का लाल चौक, मोदी और जोशी ने फहराया था राष्ट्रध्वज