सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका में delta Strain के मरीज तेजी से बढ़े, प्रतिदिन औसतन 1 लाख से ज्यादा के नए मामले
- Covid-19 से बचाव में कितनी कारगर है मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी? जानिए कब और कौन ले सकता है
- सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ने दी चेतावनी, आर्थिक गतिविधियां खुलने से बढ़ सकते हैं Corona के मामले
- CoronaVirus India Update : कोरोनावायरस के नए मामले फिर 40,000 से कम, 617 मरीजों की मौत
- कर्नाटक में कोविड-19 के 1 हजार 805 नए मामले, 36 मरीजों की मौत
पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा मास्क न पहनने पर टोकना, 3 लोगों ने किया हमला
मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक पुलिस कांस्टेबल को 3 लोगों को मास्क नहीं पहनने पर टोकना भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुलिसकर्मी ने उनसे कोरोना वायरस महामारी के बावजूद मास्क न पहनने को लेकर सवाल किया था जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया। यह घटना गुरु वार रात को वसंतराव नाइक चौक, सिडको पर हुई जहां पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात था।
उन्होंने बताया, 'कांस्टेबल ने देखा कि तीन लोगों ने चेहरे पर मास्क नहीं पहन रखा। उन्होंने उन्हें रोका और इस बाबत सवाल किए जिसके बाद उनके बीच बहस शुरू हो गई और बाद में इसने झगड़े का रूप ले लिया।'
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कांस्टेबल से न केवल गाली-गलौच की बल्कि उन्हें पत्थर भी मारा। तीनों आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया और इनकी पहचान प्रताप जगताप, आकाश कुलकर्णी और आशुतोष जिंगोर्दे के रूप में की गई है। अधिकारी ने कहा कि इनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
