• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bjp on gangrape in Kolkata law College
Last Modified: कोलकाता , शुक्रवार, 27 जून 2025 (15:18 IST)

कोलकाता के लॉ कॉलेज में गैंगरेप पर बवाल, क्या बोली भाजपा?

sukanta majumdar
Gangrape in Kolkata College : कोलकाता के लॉ कॉलेज में गैंगरेप पर बवाल मच गया। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय में सामूहिक दुष्कर्म की घटना यह दर्शाती है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुलिस (गृह) विभाग का काम संभालने के बावजूद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद 'खराब' है। ALSO READ: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरजी कर अस्पताल जैसे शीर्ष मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म-हत्या की घटना के बाद अब शहर के एक विधि महाविद्यालय में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
 
मजूमदार ने कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले हाल ही में निकाली गई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की विजय रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में एक लड़की की मौत का भी जिक्र किया।
 
कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय में छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस अपराध के सिलसिले में व्यापक पैमाने पर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 
 
टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने विपक्ष के नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के बजाय ऐसे अपराधों को रोकने के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta