• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. udaipur crime news rape with france tourist
Last Updated : बुधवार, 25 जून 2025 (15:39 IST)

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

udaipur crime news
Udaipur news in hindi : राजस्थान के उदयपुर में फ्रांस से आई महिला टूरिस्ट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 22 जून को दिल्ली से उदयपुर घूमने आई थी और अंबामाता थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरी हुई थी। भारत में यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका ने पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने के लिए आगाह किया था।
 
बड़गांव थाना अधिकारी पूरन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पर्यटक 22 जून 2025 को दिल्ली से उदयपुर आई थी और अंबामाता थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरी हुई थी। घटना के बाद पीड़िता खुद एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई, जहां उसे चिकित्सा सहायता मिली। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और पीड़िता ने अस्पताल से ही एफआईआर दर्ज कराई।
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टाइगर हिल क्षेत्र में पर्यटक से मुलाकात की। दोनों ने साथ में पार्टी की और फिर उसे घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान, सुखेर ले गया। महिला ने कई बार आरोपी से लौटल लौटने को कहा लेकिन उसने पीड़िता की बात नहीं मानी। वहीं पर जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
 
गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका ने भारत के लिए लेवल 2 की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को, पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस फैसले के पीछे भारत में बलात्कार, हिंसा और आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं का हवाला दिया गया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीसाबंदियों का संघर्ष स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों जैसा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव