सम्बंधित जानकारी
- नहीं मिला मॉडल दिव्या पाहुजा का शव, हत्या में इस्तेमाल BMW बरामद
- थम नहीं रही हिंसा, गुरुग्राम में मजार में लगाई गई आग, FIR दर्ज
- ....और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई पोर्शे
- पीलीभीत में मानव पशु संघर्ष बना चुनावी मुद्दा, 5 वर्ष में बाघों ने 20 से अधिक ग्रामीणों को मार डाला
- UP: पतंग लूटते समय 2 बच्चे ट्रेन की चपेट में आए, मौत
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
17 महिलाओं को बचाया
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने शहर के मानेसर इलाके में 5 स्पा सेंटर से संचालित कथित देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इनमें से एक स्पा के प्रबंधक को गिरफ्तार किया तथा इनमें काम करने वाली 17 महिलाओं को बचाया।
5 स्पा सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 5 स्पा सेंटर के मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जिन महिलाओं को बचाया गया है वे कई महीने से इन स्पा सेंटर में कथित रूप से देहव्यापार में शामिल थीं और झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा नेपाल की रहने वाली थीं।
अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी (मुख्यालय) सुशीला के नेतृत्व में 5 पुलिस दलों का गठन किया गया था। मानेसर थाने के प्रभारी वीरेंद्र खत्री ने कहा कि ये स्पा सेंटर पिछले 6 महीने से चल रहे थे। यहां स्पा के नाम पर देह व्यापार किया जा रहा था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
