1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Fake call center busted in Noida Uttar Pradesh

UP में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 महिलाओं समेत 76 लोग गिरफ्तार

Fake call center busted in Noida Uttar Pradesh
Fake call center case : उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 76 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से 4 आरोपियों को मास्टर माइंड बताया जा रहा है। गिरफ्तार लोगों में 9 महिलाएं है। आरोपी अमेरिका के नागरिकों से ठगी करते थे और इनके पास से 58 लैपटॉप, एक एप्पल मैक बुक, 45 लेपटॉप चार्जर, दो राउटर, 45 हेडफोन, 24 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी अमेरिका में सक्रिय जालसाजों की मदद से ई-मेल ब्लास्टिंग (बड़ी संख्या में ई-मेल भेजना) करते थे और इन मेल में एक लिंक दिया जाता था, जिसे खोलते ही स्क्रीन नीला हो जाता था। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अमेरिका के नागरिकों से ठगी करते थे और इनके पास से 58 लैपटॉप, एक एप्पल मैक बुक, 45 लेपटॉप चार्जर, दो राउटर, 45 हेडफोन, 24 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अमेरिका के नागरिकों से तकनीकी सहायता और ऋण प्रक्रिया के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ है।
उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर-63 में स्थित कॉल सेंटर से कुल 76 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अमेरिका में सक्रिय जालसाजों की मदद से ई-मेल ब्लास्टिंग (बड़ी संख्या में ई-मेल भेजना) करते थे और इन मेल में एक लिंक दिया जाता था, जिसे खोलते ही स्क्रीन नीला हो जाता था।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद तकनीकी सहायता के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करने का संदेश दिया जाता था और जब अमेरिकी नागरिक उन नंबर पर कॉल करते थे तो तकनीकी सहायता के नाम पर उनसे 99 से 500 अमेरिकी डॉलर लिए जाते थे। उपायुक्त ने बताया कि इसी तरह संपर्क करने वाले अमेरिकी नागरिकों को ऋण दिलाने के नाम पर फर्जी चेक की फोटो भेज कर ठगी की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 9 महिलाएं और 67 पुरुष शामिल है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 63 थाने में भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: जेल से बाहर आए अल्लू अर्जुन, कागजी कार्यवाही में देरी के चलते जेल में बिताई थी रात