1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fake call center exposed in Uttar Pradesh

UP : फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, विदेश में नौकरी के नाम पर करते थे ठगी, 9 आरोपी गिरफ्तार

Fake call center exposed in Uttar Pradesh
Fake call center exposed in Uttar Pradesh : उत्तरप्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 63 पुलिस ने विदेशों में नौकरी लगवाने और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 63 के ई-ब्लॉक में एक कॉल सेंटर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि यहां पर लोगों को वर्क वीजा दिलाने और दुबई, सर्बिया, कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 24 लैपटॉप, तीन सीपीयू, एलईडी टीवी, कीबोर्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बृजभूषण का आरोप, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को बनाया मोहरा