सम्बंधित जानकारी
- कुकर्म का विरोध करने पर युवक के गुप्तांग में कम्प्रेसर से भरी हवा, हालत गंभीर
- सांसद अरुण गोविल बोले, जहां जहां चरण पड़े संतों के, वहां वहां हुआ बेड़ा पार
- अखिलेश ने किया योगी पर पलटवार, कहा- रंग अच्छा या बुरा नहीं बल्कि नजरिया अच्छा या बुरा होता है
- बहराइच में खूंखार भेड़ियों का आतंक, सैकड़ों लोग गश्त में जुटे, MLA ने उठाई बंदूक
- UP में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बल्ले-बल्ले, 8 लाख रुपए देगी योगी सरकार
UP: कांस्टेबल की भर्ती के लिए फर्जी नाम से परीक्षा देने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार
नोएडा (यूपी)। उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए फर्जी नाम से परीक्षा देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि 30 अगस्त को उत्तरप्रदेश पुलिस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी शिव यादव को विमलेश कुमार के फर्जी नाम से परीक्षा देते पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक शैलेष कुमार वर्मा की शिकायत पर थाना बादलपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) तथा उत्तरप्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
