सम्बंधित जानकारी
- जानलेवा गर्मी, लू के थपेड़ों से हाल बेहाल, 4 राज्यों में 125 की मौत
- UP : महिला सिपाही ने थानेदार की आंखों में झोंकी मिर्ची, डंडे से की पिटाई
- UP में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, राम मंदिर को लेकर लगाया यह आरोप
- गर्मी से राहुल गांधी का हाल बेहाल, भाषण के बीच बोतल से सिर पर डाला पानी
- CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 2 भोजपुरी कलाकारों के बीच रोचक मुकाबला
जम्मू-कश्मीर बस हादसे पर CM योगी ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू एवं कश्मीर में बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू एवं कश्मीर के अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद मथुरा, अलीगढ़ एवं हाथरस की पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग एवं निगरानी के लिए रवाना हो गई हैं।
