सम्बंधित जानकारी
- हरदोई में युवती बनी डॉन, पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर तानी रिवॉल्वर, सीसीटीवी आया सामने
- UP: अयोध्या में दादा मिया उर्स के आयोजन पर रोक, कानून व्यवस्था की स्थिति को था खतरा
- प्रयागराज में Operation Mitti की शुरुआत, अवैध खनन वालों की खैर नहीं, 11 लोग गिरफ्तार
- Ahmedabad Plane Crash : प्लेन में सवार था आगरा का कपल, लंदन जा रहे थे घूमने, परिवार को नहीं कोई जानकारी
- मैनपुरी में 11 साल की लड़की के साथ बलात्कार, घटना का वीडियो इंटरनेट पर डाला
मथुरा में रेलवे प्लेटफार्म पर मृत भिखारी के पास से मिली 91 हजार रुपए की नकदी
मथुरा। उत्तरप्रदेश में मथुरा जंक्शन पर सोमवार को मृत पाए गए एक वृद्ध भिखारी के सामान से 91 हजार रुपए से अधिक की नकदी मिली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार भिखारी की शिनाख्त का प्रयास जारी है और शव को शिनाख्त की आशा में कानून के मुताबिक 72 घंटे के लिए दावेदार के इंतजार में शवगृह में रखवा दिया गया है।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर एक भिखारी लावारिस अवस्था में मृत पड़ा मिला। कैंटीन पर काम करने वालों का कहना था कि वह लंबे समय से प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों से भीख मांग कर गुजारा करता था। वह संभवत: कुछ दिन से बीमार चल रहा था जिसके चलते सोमवार को उसकी मौत हो गई।ALSO READ: Ladli Bahna Yojana : लाडली बहनों को CM मोहन यादव का तोहफा, अब रक्षाबंधन पर मिलेंगे इतने रुपए
उन्होंने बताया कि जब पंचनामा भरने से पूर्व उसके सामान की तलाशी ली गई, तो एक पालीथिन की थैली से 91070 रुपए की नकदी व रेजगारी मिली। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी फोटो आसपास के जनपदों के थानों व लावारिस लोगों के संबंध में सूचना देने वाली वेबसाइटों पर भेजी गई है और शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।ALSO READ: सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना में होगा 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मामले के जांच अधिकारी उप निरीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि थैली में नोटों के साथ पंजाब नेशनल बैंक की एक पर्ची मिली है जिससे उसके खाते की पहचान कर उसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है जिसमें सिम कार्ड नहीं था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
