सम्बंधित जानकारी
- बेहतर इलाज के लिए अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता लखनऊ रेफर
- अयोध्या के मंदिर नजूल की भूमि पर बने, पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- पूरे UP में आ जाएगा भूचाल
- अयोध्या गैंगरेप पीड़िता से मिलकर रो पड़े संजय निषाद, अखिलेश ने की DNA टेस्ट की मांग
- इटावा में कार से टकराकर पलटी बस, 7 की मौत, 25 घायल
- अयोध्या रेप कांड पर योगी सरकार सख्त, आरोपी सपा नेता के खिलाफ बुलडोजर एक्शन
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बड़ा हादसा, 2 मकान ढहे
Varansi news : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित 70 साल पुराने 2 मकान अचानक ढह गए, जिससे कई लोग उनके मलबे में फंस गए। हालांकि, बचावकर्मियों ने इन सभी लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में एक महिला की मौत की भी खबर है।
बताया जा रहा है कि यह घटना चौक इलाके के खोया गली में हुई, जहां काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बने दो पुराने मकान अचानक ढह गए और उनके मलबे में नौ लोग दब गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRD) की टीम ने इन सभी लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही हमारी दो टीमें मौके पर पहुंच गईं। यह एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन था...इसलिए, हमने मलबे में फंसे सभी लोगों को बचाने के लिए अपनी मशीनरी और अनुभव का इस्तेमाल किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया, 'एक परिवार के नौ सदस्य मलबे में फंसे थे। इन सभी को बाहर निकालकर कबीर चौरा अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में एक महिला की मौत की खबर मिली है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि की जा रही है।'VIDEO | Here's what DIG NDRF Manoj Sharma said on the rescue operation after two houses collapsed near Varanasi's Kashi Vishwanath Temple area earlier today.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2024
"Two of our teams reached the spot immediately after receiving the information. It was a critical operation...so, we used… pic.twitter.com/jsheOlLPJG
उन्होंने बताया कि घटना में काशी विश्वनाथ मंदिर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल घायल हो गई। उसे काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अग्रवाल के मुताबिक, प्रभावित परिवार के सभी लोग कह रहे हैं कि उनके परिजनों को निकाला जा चुका है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर खोजी कुत्तों के जरिये यह पता लगाया जा रहा है कि मलबे में कोई और व्यक्ति तो नहीं फंसा है।
Edited by : Nrapendra Gupta
