अयोध्या रेप कांड पर योगी सरकार सख्त, आरोपी सपा नेता के खिलाफ बुलडोजर एक्शन
Yogi action in Ayodhya rape case : अयोध्या की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद योगी सरकार बेहद सख्त नजर आ रही है। नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है।
अयोध्या में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को पुलिस बल के साथ बुलडोजर पहुंचा। बेकरी को सील कर दिया गया है। उसे ढहाने की तैयारी है। ALSO READ: अयोध्या रेप कांड पर एक्शन में CM योगी, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आरोपी की संपत्ति की जांच
सोहावल SDM अशोक कुमार ने कहा कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।#WATCH | Uttar Pradesh | A bulldozer with the police force arrives at the bakery of SP leader Moeed Khan, the main accused in the gang rape of a minor girl, in Ayodhya.
— ANI (@ANI) August 3, 2024
"The bakery has been sealed after it was found illegal and action to demolish the bakery is being initiated",… pic.twitter.com/TzlCd4lzA8
गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का उनको भरोसा दिया। योगी से परिजनों की मुलाकात के तत्काल बाद प्रशासन एक्शन में आ गया और संबंधित थाने के प्रभारी और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया।
CM योगी ने पीड़ित बच्ची की मां को आश्वस्त किया है कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए उन्होंने सरकार से फांसी की सजा की मांग की है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
