1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Brij Bhushan Sharan Singh expressed objection to the Nazul Bill

अयोध्या के मंदिर नजूल की भूमि पर बने, पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- पूरे UP में आ जाएगा भूचाल

विधेयक को लेकर योगी सरकार से बात करेंगे बृजभूषण शरण सिंह

Brijbhushan Sharan Singh
नजूल विधेयक को लेकर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस कानून के आ जाने से उत्तरप्रदेश में भूचाल आ जाएगा, क्योंकि 70% नजूल की भूमि पर बसा हुआ है।  बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सही से नहीं पता की गई जानकारी, नजूल की भूमि पर बसे लोगों को पता ही नहीं है कि वे नजूल की भूमि पर बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोंडा, अयोध्या की प्रमुख मंदिरें भी नजूल की भूमि पर बने हुए हैं। 
उन्होंने कहा कि इस कानून के आ जाने से लोगों को अपने घरों से बेदखल होना पड़ सकता है, जिससे बड़ा संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस कानून को लाने से पहले सही से जानकारी करनी चाहिए थी।
 
 बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वे इस मुद्दे पर सरकार से बात करेंगे और लोगों के हितों की रक्षा के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून लोगों के लिए बड़ा संकट उत्पन्न कर सकता है और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
MP : सागर में दीवार गरने से 9 बच्चों की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान