1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. pm kisan 24th installment released 2000 status check online 2026

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

PM Kisan 24th Installment
देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। पात्र किसानों को इस किस्त के तहत 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

गुजरात से प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। शुक्रवार को बनासकांठा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A (एयरपोर्ट एक्सटेंशन) और फेज-2B (गिफ्ट सिटी एक्सटेंशन) से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब तक छोटे किसानों के बैंक खातों में करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

करीब 10 करोड़ किसानों को मिला योजना का लाभ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि देश के लाखों छोटे किसानों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। इस बार करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजी गई है। गुजरात के 50 लाख से अधिक किसान भी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के वादे को भी पूरा किया है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, पिछले 12 वर्षों में गेहूं और धान किसानों के खातों में MSP के रूप में 24 लाख करोड़ रुपये पहुंचे हैं।

पीएम किसान योजना के तहत कितने रुपये मिलते हैं?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
जानकारी विवरण
  • योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • जारी किस्त 24वीं किस्त
  • प्रति किस्त राशि ₹2,000
  • सालाना सहायता ₹6,000
  • भुगतान का तरीका DBT के जरिए बैंक खाते में
  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे यह पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में 2,000 रुपये आए हैं या नहीं। इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Beneficiary Status के जरिए अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
 

घर बैठे ऐसे चेक करें PM Kisan की 24वीं किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में 2,000 रुपये आए हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें। 
 
सरकारी वेबसाइट से सीधे भुगतान की जानकारी देखें।
  PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
स्टेटस चेक करने का तरीका
1. सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
3. यहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
4. अपना Registration Number दर्ज करें।
5. कैप्चा कोड भरकर Get OTP पर क्लिक करें।
6. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
7. इसके बाद स्क्रीन पर आपके खाते और किस्त के भुगतान की जानकारी दिखाई देगी।
 

रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो क्या करें?

अगर आपको अपना PM Kisan Registration Number याद नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. Farmers Corner में Know Your Status पर क्लिक करें।
3. Know Your Registration No. विकल्प चुनें।
4. मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने का विकल्प चुनें।
5. कैप्चा भरें और Get Mobile OTP पर क्लिक करें।
6. OTP दर्ज करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
इसके बाद इसी नंबर की मदद से आप 24वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 
 

खाते में पैसे नहीं आए तो क्या करें?

अगर आपका नाम पीएम किसान योजना के लाभार्थियों में शामिल है, लेकिन खाते में 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं तो इन बातों की जांच जरूर करें।
- e-KYC: पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी अनिवार्य है। इसे पूरा कराएं।
- आधार लिंकिंग: जांचें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं।
- बैंक खाते की जानकारी: खाता नंबर और अन्य बैंक डिटेल सही होनी चाहिए।
- भूमि रिकॉर्ड: आपके जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा होना चाहिए।
- लाभार्थी स्टेटस: Know Your Status में जाकर भुगतान की स्थिति देखें।
अगर भुगतान की स्थिति स्पष्ट नहीं है तो PM Kisan पोर्टल के Helpdesk विकल्प से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

उत्तरप्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में 4,482 करोड़ रुपए अंतरित

 
दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 4,482.19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई।
 
बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला और उनके खातों में 4,482.19 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि किसानों की खुशहाली में गांवों की समृद्धि और गांवों की समृद्धि में राष्ट्र की प्रगति निहित है। इसी संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की। इससे उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, उनकी आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं। दीपावली से पहले मिले इस उपहार के लिए उत्तर प्रदेश के सभी किसान भाइयों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।
 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवार को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी, 2019 को गोरखपुर से इस योजना की शुरुआत की थी।
अगला लेख
Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज