1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. LPG commercial Gas Cylinder Price reduced in India

83.5 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, नहीं घटे घरेलू LPG के दाम

LPG price
LPG Gas Cylinder Price : जून के पहले दिन तेल कंपनियों कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत देते हुए इसके दाम 83.5 रुपए घटा दिए। हालांकि घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम नहीं घटाए गए हैं। ऐसा माना जा रहा था कि इस बार घरेलू रसोई गैस भी सस्ती हो सकत है। इस फैसले से महंगाई से परेशान आम आदमी को काफी निराशा हुई है।
 
दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 83.5 रुपए सस्ता हो कर 1773 रुपए पर आ गया। कोलकाता में व्यावसायिक गैस सिलेंडर 85 रुपए सस्ता हुआ है। यहां लोगों को एक सिलेंडर के 1875.50 पैसे चुकाने होंगे। मुंबई और चेन्नई में सिलेंडर के दाम क्रमश: 1725 रुपए और 1937 रुपए हो गए।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए का है। कोलकाता में इसकी कीमत 1129 रुपए, मुंबई में 1102.5 रुपए और चेन्नई में 1118.5 रुपए हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल में लोगों को घरेलू सिलेंडर 1108.5 और इंदौर में 1131 रुपए में मिलता है।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस के दाम तय करती है। पिछले दिनों अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम कम हो सकते हैं। 
 
अगला लेख
केरल में कन्नूर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग