सम्बंधित जानकारी
- 2000 के नोट का फैसला : बैंक में आपकी जमा राशि के ब्याज पर कितना पड़ेगा असर?
- savings और current अकाउंट को लेकर 1 जून से बदलने जा रहे हैं नियम, क्या है 100 Days 100 Pays कैंपेन?
- इन AI tools की मदद से बनाएं faceless Youtube Video
- मुंबई के लोगों को मोबाइल पर मिलेगा मानसून अपडेट
- 'संचार साथी' पोर्टल के जरिए अब कीजिए खोए हुए मोबाइल फोन की निगरानी
Kissan GPT : ये AI tool बना है भारतीय किसानों के लिए
Kissan GPT
आज का समय साधारण टेक्नोलॉजी से आगे बढ़कर AI टेक्नोलॉजी का है। इस AI टेक्नोलॉजी में आप ChatGPT का नाम कई बार सुन चुके होंगे। पर क्या आपने कभी Kissan GPT का नाम सुना है? Kissan GPT भी एक तरह का AI चैटबॉट है जिसमें आप खेती से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। चलिए जानते हैं इस AI टूल से जुड़ी सारी जानकारी..........
क्या है Kissan GPT?
Kissan GPT भारत के किसानों के लिए 15 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था। इस चैटबॉट का डोमेन एग्रीकल्चर है। ये AI टूल आपको सिंचाई, कीट नियंत्रण और फसल की खेती से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। इस चैटबॉट की ख़ास बात ये है कि इसमें आप 10 भारतीय भाषाओं में सवाल पूछ सकते हैं जिसमें हिंदी, इंग्लिश, गुजरती, मराठी, तेलगु, बंगाली जैसी भाषाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही आप इसमें जापानी, पुर्तगाली और इंडोनेशियाई जैसी भाषाएं भी मौजूद हैं।
कैसे करें Kissan GPT का प्रयोग?
Kissan GPT का प्रयोग करना बहुत आसान है। इसका मॉडल किसानों के लिए ही बनाया गया है। इसमें आप माइक्रोफोन या अपनी आवाज़ के ज़रिए सवाल पूछ सकते हैं। साथ ही इसमें टाइप करने का विकल्प भी दिया गया है।
इस चैटबॉट को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी प्रकार का अकाउंट बनानी की ज़रूरत नहीं है। आप गूगल सर्च बार पर 'Kissan GPT सर्च करें। आपको सबसे पहले Kissan AI की वेबसाइट दिखेगी, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको भाषा का विकल्प चुनना है। भाषा चुनने के बाद आप अपना सवाल पूछ सकते हैं।
इसके साथ ही ये चैटबॉट कई तरह के अपडेट की तयारी भी कर रहा है। आने वाले समय में आप इसमें कुछ बेहतर परिवर्तन देख सकते हैं।
