सम्बंधित जानकारी
- Weather Update : 3 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी, 2 में लू से हालात
- 'संचार साथी' पोर्टल के जरिए अब कीजिए खोए हुए मोबाइल फोन की निगरानी
- फिर बदला मौसम का मिजाज, 13 राज्यों में बारिश, इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत
- भारत के अंतिम गांव किबिथू में शुरू हुई 4जी सेवा, सीएम खांडू ने की गांव से लोगों से बात
- rajasthan : छात्रों को सीखने में हो आसानी, राजस्थान सरकार के 2 कर्मचारियों ने 8 साल में बना डाले 250 Mobile apps
मुंबई के लोगों को मोबाइल पर मिलेगा मानसून अपडेट
Mumbai news : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निवासियों को मानसून के दौरान मौसम से जुड़ी अद्यतन जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बयान जारी कर कहा कि जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के वास्ते एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और उसके पास ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी उसी समय दी जा सकती है।
बयान में कहा गया है कि आपात स्थिति में नागरिकों को एसएमएस के जरिए सतर्क किया जाएगा।
बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने विभिन्न एजेंसियों के साथ आपदा प्रबंधन तथा मॉनसून से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक बैठक की। चहल ने सभी विभागों और एजेंसियों को मानसून के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय बढ़ाने को कहा है।
