अपना Phone चोरी होने से कैसे बचाएं? Phone की ये 5 settings हैं ज़रूरी
Phone Lost Setting
2. Find My Phone इनेबल करें : आप अपने फोन में Find My Device का विकल्प ऑन करके रखें। इस विकल्प के ज़रिए आपके फोन में GPS से लोकेशन ट्रेस की जाएगी। लोकेशन ट्रेस करने के लिए आपका फ़ोन और इंटरनेट कनेक्शन ऑन होना चाहिए। हालांकि बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी आपके फोन की लास्ट लोकेशन दिखाई जाएगी जब भी आपका फोन स्विच ऑन होगा। ये ऑप्शन के ज़रिए आप लोकेशन किसी होटल या फेमस लोकेशन के पास देख सकते हैं।
3. अपने फोटो और कॉन्टैक्ट को बैकअप रखें : फोन चोरी या गुमने के बाद हमें सबसे ज़्यादा दुख अपने फोटो और कॉन्टैक्ट(contact) के लिए ही होता है। आप अपने फोटो को हमेशा बैकअप(backup) करके रखें। बैकअप के लिए आप गूगल ड्राइव, गूगल फोटोज या आपके फोन के अकाउंट में फोटो रख सकते हैं। साथ ही अपने कॉन्टैक्ट नंबर, सिम कार्ड या फोन में सेव न करें। हमेशा अपने कॉन्टैक्ट गूगल अकाउंट या जीमेल अकाउंट में ही सेव करें।
4. फोन का यूनिक ID नंबर लिखकर रखें : आपके फोन का एक यूनिक ID नंबर(unique ID number) होता है। ये नंबर आपकी डिवाइस में ही सेव रहता है। जब आप फ़ोन चोरी या गुम हो जाने की शिकायत डालेंगे तो आपसे ये यूनिक ID नंबर पूछा जाएगा। आप अपने फोन में *#06# ये नंबर डायल करके अपने फोन का IMEI or MEID नंबर जान सकते हैं।
फोन चोरी या गुम जाए तो क्या करें?
- अगर आपका फोन चोरी या गुम हो जाता है तो आपको सबसे पहले अपने सभी अकाउंट के पासवर्ड को चेंज करना है।
- इसके बाद 'log out from all device' का विकल्प सेलेक्ट करके सभी डिवाइस से अपना अकाउंट हटाना है।
- अपने सर्विस प्रोवाइडर या सिम के कस्टमर केयर पर फोन चोरी या गुमने की सुचना दें जिससे वो सभी सर्विसेज बंद कर दें।
-
फोन गुमने या चोरी होने की सुचना पुलिस को दें ताकि वो फोन की लोकेशन ट्रेस कर आपका फोन ढूंढ सकें।

