सम्बंधित जानकारी
- Share Market: शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में आई तेजी, रुपया 4 पैसे गिरा
- Share Market Today: प्रमुख कंपनियों में लेवाली से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी
- Share Market Today: 4 दिन से जारी गिरावट पर लगा विराम, Sensex 170 और Nifty 90 अंक चढ़ा
- शेयर बाजार में तबाही, सेंसेक्स 1048 अंक लुढ़का, निवेशकों के 12.62 लाख करोड़ रुपए डूबे, ये 3 कारण रहे जिम्मेदार
- Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 844 अंक लुढ़का, Nifty भी फिसला
Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 319 अंक चढ़ा, Nifty भी रहा बढ़त में
Share Market Update : अमेरिका में उपभोक्ता मुद्रास्फीति के अपेक्षा से कम रहने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद बढ़ने के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी से स्थानीय शेयर बाजार भी बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में लाभ में रहा। सेंसेक्स 318.74 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,042.82 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 98.60 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,311.80 अंक पर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 318.74 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,042.82 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 595.42 अंक तक चढ़कर 77,319.50 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 98.60 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,311.80 अंक पर बंद हुआ।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि स्थानीय बाजार में सकारात्मक कारोबार जारी रहा। यह अमेरिका में मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों के बाद सकारात्मक निवेशक भावना से प्रेरित था, जिसने फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित दर कटौती की उम्मीदें जगाई हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इसराइल-हमास संघर्ष विराम में अनुकूल घटनाक्रम और व्यापार घाटे में कमी ने बाजार की ऊपर की ओर गति को और बढ़ाया। हालांकि ब्रिटेन के आर्थिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ों ने इस धारणा को कुछ हद तक कम कर दिया।
सेंसेक्स की कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। वहीं एचसीएल टेक, नेस्ले, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोप के बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी थी। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त में रहे थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,533.49 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.88 डॉलर प्रति बैरल रहा। पिछले सत्र में बीएसई बुधवार को सेंसेक्स 224.45 अंक बढ़कर 76,724.08 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 37.15 अंक के लाभ के साथ 23,213.20 अंक पर रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
