1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Stock markets fell on weak global trend

कमजोर वैश्विक रुख से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में रही गिरावट, सेंसेक्स 220.86 व निफ्टी 68.05 अंक गिरा

Mumbai stock market
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 220.86 अंक गिरकर 57, 770.25 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 68.05 अंक गिरकर 17, 172.95 पर था। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, टोकियो और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई में तेजी थी।
 
सेंसेक्स में टाइटन, पॉवर ग्रिड, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, टोकियो और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई में तेजी थी। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
 
सोमवार को सेंसेक्स 200.18 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,991.11 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 73.65 अंक या 0.43 फीसदी गिरकर 17,241 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 95.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
अगला लेख
नेताजी को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार (Live)