1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Stock markets fell in early trade

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में रही गिरावट

Mumbai stock market
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.59 अंक गिरकर 57,985.51 पर कारोबार कर रहा था जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 69.95 अंक गिरकर 17,261.85 पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 279.01 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
 
सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन, मारुति, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे जबकि सोल में बढ़त थी। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। गुरुवार को सेंसेक्स 156.63 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 58,222.10 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 57.50 अंक या 0.33 फीसदी चढ़कर 17,331.80 पर बंद हुआ।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत गिरकर 94.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 279.01 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
अगला लेख
कर्नाटक के मदरसे में पूजा पर बवाल, ओवैसी ने उठाए सवाल